चनपटिया में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और तीन बच्चों को नहर में फेंका

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण और जांच करती पुलिस

Bettiah News: चनपटिया थाना क्षेत्र के भंगहा गांव में पति द्वारा पत्नी और तीन मासूम बच्चों को नहर में फेंकने का आरोप सामने आया है. मां किसी तरह बच गई, जबकि तीनों बच्चों की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानिए खबर विस्तार से...

विज्ञापन

बेतिया के चनपटिया से अजय चौबे की रिपोर्ट

Bettiah News: पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र के भंगहा गांव में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों को नहर में फेंक दिया. घटना में पत्नी किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल आई, जबकि तीनों बच्चों की मौत हो गई. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

तीन मासूम बच्चों का शव बरामद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भंगहा गांव निवासी लोरिक यादव के पुत्र रामबाबू पर अपनी पत्नी और बच्चों को नहर में फेंकने का आरोप है. मृतकों में एक 6 वर्षीय बेटी, एक 5 वर्षीय बेटा और 7 माह का एक शिशु शामिल है. सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने नहर में खोजबीन शुरू की, जिसके दौरान तीनों बच्चों के शव बरामद किए गए.

मां किसी तरह बचाकर पहुंची मायके

घटना के बाद महिला किसी तरह नहर से बाहर निकलने में सफल रही. इसके बाद वह अपने मायके सरिसवा के बरवा बिरवा गांव पहुंची. आरोप है कि उसका पति वहां भी पहुंच गया. इस बीच ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया.

गांव में पसरा मातम

तीनों बच्चों का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बरवा बिरवा गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है. बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी रामबाबू राजमिस्त्री का काम करता है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है. फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: चनपटिया के स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर विधायक ने विधानसभा समिति में उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन