Bettiah Power Cut: सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद, जानें किन इलाकों में होगा असर
पोल शिफ्टिंग की वजह से इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली
बेतिया शहर में 10 अगस्त, सोमवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. सड़क चौड़ीकरण के चलते बिजली के पोल शिफ्ट किए जाएंगे, जिससे बसवरिया फीडर के इलाकों में सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी. उपभोक्ताओं से आवश्यक तैयारी करने की अपील की गई है.
Bettiah Power Cut: बेतिया शहर में सड़क चौड़ीकरण कार्य के तहत बिजली के पोल शिफ्ट किए जाने के कारण सोमवार, 10 अगस्त को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. बसवरिया फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी. विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से पहले से जरूरी तैयारी करने की अपील की है.
सर्किट हाउस के आसपास शिफ्ट होंगे बिजली के पोल
विद्युत विभाग के अनुसार, शहर में सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है. इसी क्रम में सर्किट हाउस के आसपास लगे विद्युत पोलों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाना है. पोल शिफ्टिंग के दौरान सुरक्षा कारणों से बसवरिया फीडर से बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी.
इन इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली
शटडाउन के कारण बसवरिया फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाधित रहेगी. विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में पोल शिफ्टिंग का काम पूरा करने का प्रयास किया जाएगा.
उपभोक्ताओं से पहले तैयारी करने की अपील
बेतिया विद्युत आपूर्ति के सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े जरूरी काम शटडाउन शुरू होने से पहले पूरा कर लें. साथ ही बिजली आपूर्ति बंद रहने के दौरान विभाग के साथ सहयोग करने को कहा गया है.
उन्होंने बताया कि पोल शिफ्टिंग का काम पूरा होने के बाद बसवरिया फीडर से बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी. उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े जरूरी कार्य और उपकरणों के इस्तेमाल की पहले से योजना बनाने की अपील की गई है.
यह भी पढे़ं; बेतिया में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक, किसानों की खुशहाली और कृषि विकास पर दिया गया जोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवध किशोर तिवारी
अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










