Bettiah: चंपारण के जांबाजों का अनूठा संकल्प, साइकिल और स्केटिंग से केदारनाथ की यात्रा शुरू

Updated:
विज्ञापन
Bettiah News ​champaran youth kedarnath yatra cycling skating news

बाबा केदारनाथ की तस्वीर

Bettiah News: चंपारण के दो युवाओं, धर्मेंद्र और कृष्णा ने साइकिल और स्केटिंग से केदारनाथ धाम तक की साहसिक यात्रा शुरू की है. अयोध्या और हरिद्वार होते हुए यह यात्रा युवाओं को अनुशासन, फिटनेस और आत्मविश्वास का संदेश देने के उद्देश्य से निकाली गई है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bettiah News: चंपारण की धरती एक बार फिर साहस और अटूट श्रद्धा की गवाह बन रही है. मझौलिया के धर्मेंद्र कुमार और बेतिया के कृष्णा कुमार ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए एक चुनौतीपूर्ण यात्रा का आगाज किया है. यह यात्रा सामान्य नहीं है, क्योंकि इसमें एक युवा साइकिल से तो दूसरा स्केटिंग करते हुए केदारनाथ धाम की चढ़ाई पूरी करेगा.

शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ शंखनाद

​यात्रा की शुरुआत बेतिया के ऐतिहासिक सागर पोखरा स्थित शिव मंदिर से हुई. दोनों युवाओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर महादेव का आशीर्वाद लिया. उनकी यह यात्रा अयोध्या, वाराणसी और हरिद्वार जैसे पावन स्थलों से होते हुए उत्तराखंड के दुर्गम रास्तों से केदारनाथ तक पहुंचेगी.

​सिर्फ आस्था नहीं, युवाओं को प्रेरित करने का है लक्ष्य

​धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस साहसिक यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मविश्वास और अनुशासन का संदेश देना भी है. वे बताना चाहते हैं कि अगर हौसला बुलंद हो, तो कोई भी राह कठिन नहीं होती. स्केटिंग और साइकिल के जरिए वे नई पीढ़ी को शारीरिक फिटनेस और सकारात्मक सोच के प्रति जागरूक करना चाहते हैं.

​एक माह में लक्ष्य हासिल करने की उम्मीद

​अनुमान के मुताबिक, इन युवाओं को केदारनाथ पहुंचने में करीब एक महीने का समय लगेगा. वापसी में भी इतना ही समय लगने की संभावना है. रवानगी के वक्त स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया. ग्रामीणों का मानना है कि चंपारण के इन बेटों का यह जज्बा पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है.

​बेतिया के मझौलिया से संजय कुमार पांडेय की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन