Bettiah News: आकाश सहाय का बॉलीवुड में जलवा, कलर्स टीवी के 'बरेली के बच्चन' में निभाएंगे किरदार

विज्ञापन
Bettiah News akash sahay lead role colors tv show bareilly ke bachchan

अभिनेता आकाश सहाय

Bettiah News: अभिनेता आकाश सहाय कलर्स टीवी के नए शो ‘बरेली के बच्चन’ में एक अहम किरदार में नजर आएंगे. थिएटर से सफर शुरू करने वाले आकाश इससे पहले कई बड़े टीवी शो और वेब सीरीज में अपनी पहचान बना चुके हैं. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bettiah News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के लिए गौरव का क्षण है. बेतिया के रहने वाले युवा अभिनेता आकाश सहाय अब राष्ट्रीय टीवी पटल पर अपनी चमक बिखेरने को तैयार हैं. कलर्स टीवी के बहुप्रतीक्षित धारावाहिक ‘बरेली के बच्चन’ में वे एक अहम किरदार में नजर आएंगे. शो का प्रोमो रिलीज होते ही बेतिया समेत पूरे जिले में जश्न का माहौल है और सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है.

हरिवाटिका चौक से मुंबई के ग्लैमर वर्ल्ड तक का सफर

बेतिया के हरिवाटिका चौक के रहने वाले आकाश सहाय का यह सफर आसान नहीं रहा है. उन्होंने अभिनय की शुरुआत थिएटर (रंगमंच) से की थी. मंच पर पसीना बहाने और बारीकियां सीखने के बाद उन्होंने मायानगरी मुंबई का रुख किया. अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई.

धारावाहिकों और वेब सीरीज में बिखेर चुके हैं जलवा

आकाश सहाय इससे पहले भी कई लोकप्रिय टीवी शो का हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने जी टीवी के ‘अफसर बिटिया’, स्टार प्लस के ‘एक घर बनाऊंगा’, और क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर आधारित शो ‘चंद्रशेखर’ में भी अभिनय किया है. इसके अलावा, वे सोनी टीवी के ‘क्राइम पेट्रोल’ और ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 की प्रसिद्ध वेब सीरीज ‘बिच्छू का खेल’ में भी अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके हैं.

कैसा होगा नया शो ‘बरेली के बच्चन’?

कलर्स टीवी का यह नया शो एक फैमिली ड्रामा है. यह छोटे शहर की पारिवारिक कहानियों, रिश्तों की डोर, परंपराओं और हमारे सामाजिक परिवेश पर आधारित है. दर्शकों को इस शो में कॉमेडी के साथ-साथ भावनात्मक उतार-चढ़ाव का एक अनूठा संगम देखने को मिलेगा. बेतिया के आकाश को मुख्य भूमिका में देखना स्थानीय लोगों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है.

बेतिया से गणेश वर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन