आशा कार्यकर्ताओं ने 10 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

10 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता

Bettiah ASHA Workers Protest: चनपटिया पीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं ने 10 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. 11 माह से लंबित प्रोत्साहन राशि, सेवा स्थायीकरण, पेंशन व्यवस्था और 26 हजार रुपये मानदेय की मांग को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. जानिए खबर विस्तार से...

विज्ञापन

Bettiah ASHA Workers Protest: बिहार राज्य आशा संघ (एटक) के राज्यव्यापी आह्वान पर बुधवार को चनपटिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता शामिल हुईं.

नियमित भुगतान और सेवा स्थायीकरण की मांग

आशा कार्यकर्ताओं ने नियमित भुगतान, सेवा स्थायीकरण, सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 65 वर्ष करने, पेंशन व्यवस्था लागू करने तथा एक आंगनबाड़ी केंद्र पर एक ही आशा की बहाली सुनिश्चित करने की मांग उठाई. इसके अलावा 26 हजार रुपये मासिक मानदेय देने की भी मांग की गई.

11 माह से प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने का आरोप

प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें पिछले 11 माह से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है. उनका कहना था कि राशि उपलब्ध रहने के बावजूद भुगतान लंबित है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: मुहर्रम से पहले बगहा प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ सकता है असर

आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है. इसके बावजूद लंबे समय से लंबित भुगतान और अन्य मांगों की अनदेखी की जा रही है. उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से जल्द समाधान की मांग की.

आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

बिहार राज्य आशा संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश क्रांति ने बताया कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में 28 जुलाई से आशा कार्यकर्ता काला बिल्ला लगाकर पोलियो अभियान में शामिल होंगी. इसके बाद 13 जुलाई को जिला पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना तथा 18 अगस्त को पटना में विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता रहीं मौजूद

प्रदर्शन में मुन्ना देवी, सरोज देवी, सुन्दरम देवी, गायत्री देवी, मंजू देवी, रिंकी देवी, रासमुनी देवी, हुस्ने जहां, सुशीला कुमारी, मनोरमा राय, मिन्ता देवी, रौशन आरा, पूनम देवी सहित कई आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं.

यह भी पढ़ें: स्नातक नामांकन की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, 25 जून तक होगा एडमिशन

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन