मुहर्रम से पहले बगहा प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन

मुहर्रम पर्व को लेकर बगहा में फ्लैग मार्च करते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी

Muharram Security Bagaha: मुहर्रम पर्व को लेकर बगहा में एसपी राजेश कुमार और एसडीएम चांदनी कुमारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. प्रशासन ने अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की. जानिए खबर विस्तार से...

विज्ञापन

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

Muharram Security Bagaha: आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार देर शाम पुलिस जिला बगहा प्रशासन ने व्यापक फ्लैग मार्च निकाला. पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार और एसडीएम चांदनी कुमारी के संयुक्त नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाना तथा असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना था.

संवेदनशील क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च

फ्लैग मार्च बगहा नगर क्षेत्र, एनएच और पटखौली थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों तथा संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा. इस दौरान पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल देखने को मिला.

अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने फ्लैग मार्च के दौरान सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों, थानाध्यक्षों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि मुहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है. असामाजिक तत्वों, अफवाह फैलाने वालों और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी. किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

लोगों से सहयोग और सतर्कता की अपील

एसपी ने आम लोगों से मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अफवाह की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें.

यह भी पढ़ें: स्नातक नामांकन की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, 25 जून तक होगा एडमिशन

प्रशासन ने बताया पूरी तैयारी

एसडीएम चांदनी कुमारी ने कहा कि मुहर्रम को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं. संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा. उन्होंने लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की.

बड़ी संख्या में अधिकारी रहे मौजूद

फ्लैग मार्च में एसडीपीओ निहार भूषण, इंस्पेक्टर संजय कुमार पाठक, बगहा-एक के बीडीओ प्रदीप कुमार, बगहा-दो के बीडीओ बिडू कुमार राम, एमओ प्रतिमा कुमारी, नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: स्नातक नामांकन की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, 25 जून तक होगा एडमिशन

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन