नौ से बढ़कर 13 हजार एकड़ हो गई बेतियाराज की भूमि

बेतिया राज की परिसंपत्तियाें के बिहार सरकार में समाहित होने के बाद सरकारी अमलों में बेतिया राज की भूमि की खोज शुरु की है.
बेतिया. बेतिया राज की परिसंपत्तियाें के बिहार सरकार में समाहित होने के बाद सरकारी अमलों में बेतिया राज की भूमि की खोज शुरु की है. भूमि खोज के दौरान जब बेतिया राज के अभिलेखागार में रखे गये अभिलेखों को खंगालने का काम किया जा रहा है,तो तो वहां से अन्य कई सौ एकड़ भूमि का अतिरिक्त पता चला. वर्ष 2017-018 में हुए सर्वे के दौरान बेतिया राज की छूटी हुई भूमि खोज शुरु कर दी गई है. राजस्व अधिकारी, बेतिया राज के कर्मियों व अमीनों को इसको लेकर टास्क भी दिया गया है. जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने बताया कि बेतिया राज प्रबंधक सह एडीएम अनिल कुमार सिन्हा की देखरेख में अभिलेखों को खंगालने का काम हो रहा है. राज प्रबंधक ने बताया कि पूर्व में जिले में अब तक 1608 एकड़ से ज्यादा एकड़ और नई जमीन मिली थी, लेकिन फिलहाल भूमि खोज के दौरान जिले में 1100 एक और जमीन मिली है. उन्होंने बताया कि बेतिया राज की परिसंपत्ति सरकार में समाहित होने से पहले जिले में 9758.72.743 एकड़ जमीन थी. अभिलेखों के खंगालने के दौरान अब यह 12842.47 एकड़ हो गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




