ePaper

बगहा दो प्रखंड को 70 क्विंटल धान का बीज हुआ प्राप्त, वितरण शुरू

Updated at : 20 May 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
बगहा दो प्रखंड को 70 क्विंटल धान का बीज हुआ प्राप्त, वितरण शुरू

बगहा 2 प्रखंड में मंगलवार से धान बीज का वितरण शुरू कर दिया गया है.

विज्ञापन

बगहा. बगहा 2 प्रखंड में मंगलवार से धान बीज का वितरण शुरू कर दिया गया है. बीज वितरण को लेकर मंगलवार को बगहा दो ई किसान भवन में किसानों की काफी भीड़ देखी गयी. प्रखंड कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि प्रखंड को लगभग 70 क्विंटल धान का बीज प्राप्त हुआ है. जिसको लेकर पंचायत वार लक्ष्य का भी निर्धारण कर दिया गया है. साथ ही साथ सभी कृषि कर्मियों को प्रचार-प्रसार करते हुए लक्ष्य के अनुरूप बीज का उठाव करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि किसानों को 50 प्रतिशत के अनुदान पर 22 रुपये प्रति किलो के दर से बीज उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर किसानों के बीच बीज का वितरण किया जा रहा है. बीएओ ने बताया कि एक किसान को न्यूनतम 6 केजी एवं अधिकतम 60 केजी बीज उपलब्ध कराया जा सकता है. उन्होंने बताया कि बीज वितरण में पारदर्शिता बरतने को लेकर बायोमेट्रिक सिस्टम के माध्यम से किसानों को बीज उपलब्ध किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन