चाक चौबंद सख्ती के बीच जिला के आठ केंद्रों पर बीए थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा शुरू

Published by :SATISH KUMAR
Published at :03 Apr 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
चाक चौबंद सख्ती के बीच जिला के आठ केंद्रों पर बीए थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा शुरू

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय प्रशासन स्तर से घोषित जिला के आठ केंद्रों पर गुरुवार से स्नातक सत्र 2023-27 के थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हो गई.

विज्ञापन

बेतिया. बीआरए बिहार विश्वविद्यालय प्रशासन स्तर से घोषित जिला के आठ केंद्रों पर गुरुवार से स्नातक सत्र 2023-27 के थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हो गई. जिला मुख्यालय बेतिया में दो परीक्षा केंद्रों पर चाक चौबंद मुस्तैदी के साथ कदाचारमुक्त परीक्षा का आयोजन किया गया. नगर के महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय एमजेके और राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय में कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर पुख्ता बंदोबस्त के बीच परीक्षा को शांतिपूर्ण देखा गया.दोनों केंद्र पर सुबह 8 बजे से ही परीक्षार्थी पहुंचने शुरू हो गए.सुबह 8.30 बजे तक परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी व अभिभावकों का हुजूम उमड़ पड़ा. दोनों ही केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ले अंदर प्रवेश दिया गया. तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में इस बार जिले 16 डिग्री कॉलेजों के करीब 12 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होने हैं. परीक्षा के पहले दिन एमजेसी विषयों के ग्रुप ए तथा बी में शामिल विषयों की परीक्षा ली गई. इसमें पहली पाली में ग्रुप ए में शामिल राजनीति विज्ञान, रसायन, मैथिली,गृह विज्ञान, अंग्रेजी व दर्शन शास्त्र विषय की परीक्षा हुई. वहीं दूसरी पाली में भूगोल, अर्थशास्त्र, उर्दू, बांग्ला, बॉटनी, पर्सियन, संस्कृत, एकाउंटिंग, फाइनेंस आदि विषयों की परीक्षा ली गई. एमजेके कॉलेज की परीक्षा नियंत्रक सुश्री डॉ. बरखा चपलोत ने बताया कि केंद्र पर पहली पाली में 1072 की जगह 1068 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए.यह परीक्षा आगामी 22 अप्रैल तक जारी रहेगी. बीआरए बिहार विश्वविद्यालय प्रशासन स्तर से घोषित जिला के आठ केंद्रों पर गुरुवार से स्नातक सत्र 2023-27 के थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हो गई. जिला मुख्यालय बेतिया में दो परीक्षा केंद्रों पर चाक चौबंद मुस्तैदी के साथ कदाचारमुक्त परीक्षा का आयोजन किया गया. नगर के महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय एमजेके और राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय में कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर पुख्ता बंदोबस्त के बीच परीक्षा को शांतिपूर्ण देखा गया.दोनों केंद्र पर सुबह 8 बजे से ही परीक्षार्थी पहुंचने शुरू हो गए.सुबह 8.30 बजे तक परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी व अभिभावकों का हुजूम उमड़ पड़ा. दोनों ही केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ले अंदर प्रवेश दिया गया. तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में इस बार जिले 16 डिग्री कॉलेजों के करीब 12 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होने हैं. परीक्षा के पहले दिन एमजेसी विषयों के ग्रुप ए तथा बी में शामिल विषयों की परीक्षा ली गई. इसमें पहली पाली में ग्रुप ए में शामिल राजनीति विज्ञान, रसायन, मैथिली,गृह विज्ञान, अंग्रेजी व दर्शन शास्त्र विषय की परीक्षा हुई. वहीं दूसरी पाली में भूगोल, अर्थशास्त्र, उर्दू, बांग्ला, बॉटनी, पर्सियन, संस्कृत, एकाउंटिंग, फाइनेंस आदि विषयों की परीक्षा ली गई. एमजेके कॉलेज की परीक्षा नियंत्रक सुश्री डॉ. बरखा चपलोत ने बताया कि केंद्र पर पहली पाली में 1072 की जगह 1068 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए.यह परीक्षा आगामी 22 अप्रैल तक जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन