ePaper

राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई अनुराधा

Updated at : 28 Apr 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई अनुराधा

राजधानी दिल्ली में आयोजित हो रही खो खो प्रतियोगिता में अनुराधा कुमारी का चयन किया गया है.

विज्ञापन

बेतिया. राजधानी दिल्ली में आयोजित हो रही खो खो प्रतियोगिता में अनुराधा कुमारी का चयन किया गया है. खो खो संघ से जुड़ी सीमा माधोगढ़िया ने बताया कि दिल्ली में आगामी 30 अप्रैल से चार मई तक राष्ट्रीय अंडर 19 विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित होगी. जिसमें पश्चिम चम्पारण जिले की अनुराधा कुमारी चयनित हुई है. अनुराधा नगर के नोट्रेडेम पब्लिक स्कूल की छात्रा है. वहीं जिला खो खो संघ के सचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि खो खो प्रतियोगिता में चयनित होने पर बिहार खो-खो टीम में मझौलिया की ललिता कुमारी का चयन किया गया है. खो खो खिलाड़ियों की मेहनत व उनकी सफलता पर संघ के सभी सदस्य उत्साहित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन