मलकौली पटखौली में वार्षिकोत्सव सह प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

Published by :SATISH KUMAR
Published at :26 Apr 2025 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
मलकौली पटखौली में वार्षिकोत्सव सह प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

शिक्षा बिना मनुष्य अधूरा है. अगर कुछ विशेष करना है, कुछ विशेष बनना है और समाज में अपनी विशेष पहचान बनानी है तो शिक्षा ही उसकी मजबूत जड़ है.

विज्ञापन

बेतिया. शिक्षा बिना मनुष्य अधूरा है. अगर कुछ विशेष करना है, कुछ विशेष बनना है और समाज में अपनी विशेष पहचान बनानी है तो शिक्षा ही उसकी मजबूत जड़ है. इसलिए सभी बच्चे -बच्चियां इस जड़ को खूब सींचिए और फिर मनवांछित फल प्राप्त कीजिए. उपर्युक्त बातें जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी ने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मलकौली पटखौली व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भितहा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित वार्षिकोत्सव सह प्रतिभा सम्मान समारोह -2025 को संबोधित करते हुए कही. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ईश्वर शांति डिग्री कॉलेज, झखरा के निदेशक ज्ञानेंद्र शरण ने कहा है कि मैंने लगातार प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया है, पर इस विद्यालय में जिस प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, मेरे लिए एक नया अनुभव है. मैं इस विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों से आज काफी प्रभावित हुआ हूँ. श्री शरण ने विद्यालय में एक महीने का नि: शुल्क कम्प्यूटर ट्रेनिंग चलाने तथा एक डेस्क टॉप अपनी ओर से विद्यालय को उपहार स्वरूप देने की घोषणा की. विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे समाजसेवी बन्धु दुबे ने विद्यालय में परीक्षा कराकर एक छात्र/छात्रा को इंजीनियरिंग की तैयारी कराने के लिए गोद लेने की घोषणा की. कार्यक्रम में बीस सूत्री सदस्या सह प्रबंधकारिणी समिति सदस्या मंजू शुक्ला, संजीव शुक्ला, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रदीप साह, भूमिदाता परिवार के वरिष्ठ सदस्य ब्रह्मदेव राउत तथा जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गोविंद झा भी मंच पर उपस्थित रहे. इसके पूर्व सुबह साढ़े आठ बजे माँ सरस्वती की वंदना, दीप प्रज्वलन तथा पुष्पार्चन के साथ वार्षिकोत्सव समारोह प्रारंभ हुआ. राष्ट्र गान तथा सम्मानित अतिथियों के स्वागत सम्मान के पश्चात् कार्यक्रम की भूमिका को निरंजन दीक्षित ने रखी. विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ दिवाकर राय ने कार्यक्रम आयोजित करने के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभाओं के प्रदर्शन तथा उसके सम्मान के लिए यह कार्यक्रम विद्यालय परिवार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है. इसी कड़ी में आज का यह कार्यक्रम आपके समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है. अत्यल्प संसाधनों में भी कितना कुछ अच्छा किया जा सकता है, आप आज के कार्यक्रम से समझ सकते हैं. हमारे विद्यालय के बच्चे मैट्रिक में नब्बे प्रतिशत से भी अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कार्यक्रम में वार्षिक परीक्षा,2025 में उत्तीर्ण वर्ग एक से बारह तक क प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त बच्चे/बच्चियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की वर्ग आठ की दो बच्चियों प्रीति कुमारी और रीतिका कुमारी ने किया. उनके प्रभावपूर्ण संचालन से सभी श्रोता-दर्शक मंत्रमुग्ध थे.बच्चों द्वारा बिहार की संस्कृति पर आधारित लोकगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. पर्यावरण तथा बालिका शिक्षा पर आधारित एक-एक नाटक भी मंचित किया गया, जो लोगों के दिलों को छू गया. इस वर्ष विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ छात्र के रूप में गुंजा कुमारी और मनीष कुमार को सम्मानित किया गया. इको और यूथ क्लब में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अंगद कुमार को तथा शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए स्नेहा कुमारी को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत से हुआ. धन्यवाद ज्ञापन यादवलाल चौधरी ने किया. इस अवसर पर विद्यालय के अभिभावकों एवं बच्चे -बच्चियों से पूरा परिसर भरा हुआ था. कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं रमेश कुमार शर्मा, मुकेश कुमार सिंह, कुणाल कुमार, अमित कुमार, निरंजन दीक्षित, मुमताज अली, शाकिर अंसारी, चन्द्र भूषण तिवारी, संतोष कुमार, रितेश कुमार, वर्षा कुमारी, सरिता शर्मा, कुमारी नीरू, खुशबू कुमारी, संगीता कुमारी, सावित्री कुमारी तथा हेना प्रवीण की भूमिका अत्यंत प्रशंसनीय रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन