Bettiah: बीस सूत्री बैठक में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, सीओ ने दिखाया सख़्ती

बीस सूत्री कार्यक्रम की बैठक में अंचल कार्यालय से जुड़े भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया.
लौरिया . बीस सूत्री कार्यक्रम की बैठक में अंचल कार्यालय से जुड़े भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया. किसानों से अवैध वसूली की शिकायत पर लौरिया अंचलाधिकारी नितेश कुमार सेठ ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कठोर कार्रवाई शुरू कर दी. सीओ ने बताया कि कुछ बाहरी लोग खुद को अंचल कर्मचारी बताकर दाखिल-खारिज सहित विभिन्न कामों के नाम पर किसानों से मोटी रकम वसूलते थे. किसान भी उन्हें असली कर्मचारी मानकर पैसे दे देते थे. बैठक में मामला उठने के बाद प्रशासन ने ऐसे फर्जी लोगों की पहचान शुरू की, जिनमें अब तक करीब आधा दर्जन लोग चिन्हित किए जा चुके हैं. बसवरिया पंचायत के किसान कपिल महतो और किशुन महतो ने जांच टीम के समक्ष बताया कि दाखिल-खारिज कराने के लिए उन्होंने अलग-अलग व्यक्तियों को चार और छह हजार रुपये तक दिए. इस संबंध में थाना को लिखित आवेदन दिया गया है और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. बीस सूत्री अध्यक्ष दीपक दत्त तिवारी ने कहा कि सीओ की त्वरित कार्रवाई और सख्त रवैया यह साबित करता है कि वे इस अवैध गतिविधि से किसी भी रूप में जुड़े नहीं हैं. वहीं थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि अंचल कार्यालय से आवेदन मिला है और पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




