ePaper

सैनिक रोड निर्माण के जद में आने वाले करीब डेढ़ दर्जन परिवार हुए बेघर ,खुले आसमान के नीचे रहने को विवश

Updated at : 18 Apr 2025 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
सैनिक रोड निर्माण के जद में आने वाले करीब डेढ़ दर्जन परिवार हुए बेघर ,खुले आसमान के नीचे रहने को विवश

बोदसर गांव के करीब डेढ़ दर्जन परिवार के लोग निर्माण के जद में आने से उन्हें निर्माण एजेंसी व प्रशासनिक स्तर पर वैसे परिवार के घर को हटाते हुए खाली करा दिया है.

विज्ञापन

बगहा. सैनिक रोड निर्माण के दौरान प्रखंड बगहा दो अंतर्गत बिंदवालिया बोदसर पंचायत के बोदसर गांव के करीब डेढ़ दर्जन परिवार के लोग निर्माण के जद में आने से उन्हें निर्माण एजेंसी व प्रशासनिक स्तर पर वैसे परिवार के घर को हटाते हुए खाली करा दिया है. जिससे गरीब भूमिहीन परिवार के लोग बेघर हो गए हैं. और समीप के खाली भूमि पर झुगी- झोपड़ी व तिरपाल लगा अपने परिवार का जीविकोपार्जन कर रहे हैं. पीड़ित परिवारों में क्रमश: अमन चौधरी, मदन चौधरी, राजेश चौधरी, प्रभु चौधरी, अनिरुद्ध चौधरी, विनोद बैठा ,चंदा देवी ,अवधेश चौधरी आदि ने बताया कि हम सभी गरीब भूमिहीन परिवार से आते है और करीब 15 से 20 वर्षों से सड़क के सरकारी भूमि में घर बनाकर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते आ रहे हैं. इधर सरकार द्वारा सैनिक रोड निर्माण के दौरान सभी परिवार को हटा दिया गया है.जिससे किसी तरह झुग्गी झोपडी व तिरपाल लगा परिवार के साथ गुजर बसर कर रहे हैं. कड़ी धूप में काफी परेशानी हो रही है. बरसात का मौसम आने वाला है. ऐसे में समय रहते सभी भूमिहीनों को कही अस्थाई तौर पर स्थापित नहीं किया जाता तो काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. उक्त समस्या को लेकर पीड़ित परिवार के लोगों ने सिकटा माले विधायक वीरेंद्र गुप्ता से गुरुवार की शाम मिलकर अपनी व्यथा सुनाई. जिसको गंभीरता से लेते हुए माले विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी के साथ न्याय होगा. और भूमिहीन गरीब परिवारों को सरकार द्वारा वासगीत भूमि के लिए जो पर्चा उपलब्ध कराया जाता है. उनके तहत उन्हें बास भूमि उपलब्ध कराई जाएगी. वहीं उन्होंने गरीब भूमिहीनों की समस्या को लेकर स्थानीय सीओ निखिल कुमार से बात करते हुए भूमिहीन परिवार के लोगों को जांच पड़ताल कर उन्हें बरसात पूर्व ही वासगीत भूमि उपलब्ध कराने की बात कही. ताकि बरसात के दिनों में उन्हें परेशानी की समस्या उत्पन्न नहीं हो तो सीओ ने आश्वस्त किया कि सैनिक रोड के जद में आने वाले गरीब भूमिहीन परिवार को एक सप्ताह में चिन्हित करते हुए उन्हें प्रशासनिक स्तर पर वासगीत भूमि उपलब्ध करा दी जाएगी. मौके पर माले अंचल सचिव भिखारी प्रसाद,परशुराम यादव, लालबाबू सोनी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन