Bettiah: मैनाटांड़ में तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, दिखा देशभक्ति का जज्बा

Published by :RANJEET THAKUR
Published at :14 Aug 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiah: मैनाटांड़ में तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, दिखा देशभक्ति का जज्बा

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे व भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष समृद्ध वर्मा के नेतृत्व में हजारों लोगो के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई.

विज्ञापन

इनरवा. केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे व भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष समृद्ध वर्मा के नेतृत्व में हजारों लोगो के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस दौरान लोगो मे देशभक्ति का जज्बा देखा गया. तिरंगा यात्रा इनरवा के नगरदेही से शुरू होकर इनरवा बाजार, खम्हीयां गांव, रमपुरवा, मैनाटांड़ होते हुए पुरुषोत्तमपुर पहुंची जहां जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुबे ने कहा कि तिरंगा हमारे स्वाभिमान का प्रतीक है. इसके मान सम्मान के लिए तिरंगा यात्रा निकली है ताकी यह तिरंगा पूरे विश्व के मानचित्र पर लहराता रहे. मंत्री ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश के कोने कोने से निकल रहा है. वहीं भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष समृद्ध वर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा एक जन-आंदोलन बन चुका है, जो राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोता है और देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है. यह यात्रा दर्शाता है कि 140 करोड़ देशवासी उस स्वतंत्र भारत को विकसित और सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए संकल्पित हैं, जिसका सपना असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने त्याग, तप और समर्पण से देखा था. मौके पर भाजपा नेता शिवेंद्र शिबू, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष धनंजय त्रिपाठी, उत्तरी मंडल अध्यक्ष कृष्णाधन दास, समेत हजारों लोगों उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन