अगलगी में एक घर खाक, सात बकरियों की मौत

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 28 Jun 2025 6:16 PM

विज्ञापन

शिकारपुर पंचायत के वार्ड संख्या-12, डोमहा टोला में शनिवार को आग लगने से धनेश पासवान का घर जलकर खाक हो गया.

विज्ञापन

नरकटियागंज. शिकारपुर पंचायत के वार्ड संख्या-12, डोमहा टोला में शनिवार को आग लगने से धनेश पासवान का घर जलकर खाक हो गया. इस हादसे में घर में बंधी सात बकरियां भी जलकर मर गईं. पीड़ित ने बताया कि मच्छरों को भगाने के लिए जलाए गए घूरा से आग लगी. सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. मुखिया राहुल जायसवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जानकारी सीओ को दे दी गई है. सीओ सुधांशु शेखर ने कहा कि जांच कराकर पीड़ित को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन