ePaper

पशु बथान में आग से लगने से एक घर जला, दो गाय झुलसी

Updated at : 14 Oct 2025 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
पशु बथान में आग से लगने से एक घर जला, दो गाय झुलसी

स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरासी पंचायत स्थित मनियाछापर गांव में सोमवार की रात करीब सात बजे बथान में पशुओं के लिए जलाए गए आग से लगे आग में एक घर जल गया.

विज्ञापन

पिपरासी. स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरासी पंचायत स्थित मनियाछापर गांव में सोमवार की रात करीब सात बजे बथान में पशुओं के लिए जलाए गए आग से लगे आग में एक घर जल गया. इसमें बथान में बांधी गयी दो गाय बुरी तरह झुलस गयी. इसकी जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी के राज्य प्रतिनिधि विवेक यशवंत यादव ने बताया कि गांव के सहादुर राम अपने पशुओं को मच्छर से बचाने के लिए बथान पर आग जलाकर धुआं किए हुए थे. इससे न जाने कैसे बथान में आग पकड़ लिया और बथान के साथ पूरा घर जल गया. उन्होंने बताया कि आग इतना तेज था कि इससे उनका रहने वाला घर भी जल गया. आग की सूचना पर मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड की टीम और ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. वहीं पशु डॉक्टर मौके पर पहुंच कर इलाज शुरू कर दिए है.

518 लोगों पर हुई 107 की निरोधात्मक कार्रवाई

वाल्मीकिनगर. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से स्थानीय थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के लगभग 518 लोगों के विरुद्ध धारा 107 की निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है. जिसमें 371 लोगों के द्वारा एसडीएम कोर्ट में बाउंड डाउन किया गया. पुलिस प्रशासन की मानें तो इनके द्वारा चुनाव के मौके पर बाधाएं उत्पन्न की जा सकती है. इस बिंदु को ध्यान में रखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु द्वितीय पक्ष पर अप्राथमिकी की धारा के अंतर्गत थाना क्षेत्र के लगभग 518 लोगों पर धारा 107 की निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है. इस बाबत जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर ने बताया कि थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था निर्धारण को लेकर कार्रवाई की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन