936 बोतल नेपाली देसी शराब जब्त

Published by :SATISH KUMAR
Published at :15 Apr 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
936 बोतल नेपाली देसी शराब जब्त

बलथर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 936 बोतल नेपाली देसी शराब जब्त किया है.

विज्ञापन

सिकटा. बलथर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 936 बोतल नेपाली देसी शराब जब्त किया है. शराब कारोबारी शराब को झाड़ी में छिपाकर रखे हुए थे. तभी पुलिस को इसकी सूचना मिली कि पड़ोसी देश नेपाल से भारी मात्रा में शराब की खेप सोनरा टोला के रास्ते भारतीय क्षेत्र में भेजी जा रही है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बोरे में रखा हुआ 936 बोतल नेपाली देसी शराब जब्त किया है. थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की तहकीकात शुरू की गई है. किसी भी हालत में शराब कारोबारी बक्से नहीं जाएंगे. बताते चलें कि सड़किया टोला गांव से लेकर सोनरा टोला गांव तक शराब तस्करों के लिए काफी सरल मार्ग है, जिससे नेपाल से होते हुए शराब की खेप को आसानी से भारतीय सीमा में प्रवेश करा देते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन