92 लीटर विदेशी शराब व बाइक जब्त, तस्कर फरार

Published by :SATISH KUMAR
Published at :28 Apr 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
92 लीटर विदेशी शराब व बाइक जब्त, तस्कर फरार

स्थानीय पुलिस ने सोमवार की दोपहर थाना क्षेत्र के मछरगांवा जगदीशपुर मुख्य सड़क में मड़ुआहां गांव के पास छापेमारी कर 92 लीटर विदेशी शराब व एक बाइक को जब्त किया है.

विज्ञापन

नौतन. स्थानीय पुलिस ने सोमवार की दोपहर थाना क्षेत्र के मछरगांवा जगदीशपुर मुख्य सड़क में मड़ुआहां गांव के पास छापेमारी कर 92 लीटर विदेशी शराब व एक बाइक को जब्त किया है. वहीं पुलिस को दूर से आता देख तस्कर बाइक व शराब छोड़ फरार हो गया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से दियारा होते एक बाइक शराब से तस्कर शराब की खेप लेकर जगदीशपुर की तरफ जाने के फिराक में है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मड़ुआहा में छापेमारी की. जहां आरोपित पुलिस को देख शराब व बाइक छोड़ भागने में सफल रहा.पुलिस ने बरामद बाइक व शराब मामले में कांड अंकित कर तस्कर की पहचान करने में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन