65 वर्षीय वृद्ध को भालू ने काट कर किया जख्मी, रेफर

Published by :SATISH KUMAR
Published at :02 Apr 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
65 वर्षीय वृद्ध को भालू ने काट कर किया जख्मी, रेफर

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल दो के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र से सटे रिहायशी इलाकों में इन दिनों जंगली भालू सहित अन्य वन्यजीवों की चहलकदमी काफी बढ़ चली है.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल दो के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र से सटे रिहायशी इलाकों में इन दिनों जंगली भालू सहित अन्य वन्यजीवों की चहलकदमी काफी बढ़ चली है. आये दिन भालू किसी ना किसी को काट कर जख्मी करते रहते हैं. इसी क्रम में बुधवार की सुबह शौच करने गए संतपुर निवासी अलगू महतो (65 वर्ष) पर जंगली भालू ने हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. परिजनों द्वारा आनन-फानन में घायल वृद्ध को इलाज के लिए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वाल्मीकिनगर में लाया गया. जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ. विकास कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को चिंताजनक देखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा रेफर कर दिया गया. इस बाबत वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि वन क्षेत्र से रिहायशी क्षेत्र सटे होने के कारण कभी कभार वन्यजीव वन क्षेत्र से भटककर रिहायशी क्षेत्र में आ जाते हैं. उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया है कि अगर किसी को किसी भी प्रकार के वन्यजीव दिखाई दे तो उसके साथ छेड़छाड़ ना करें. इसकी सूचना तुरंत वन कार्यालय को दें एवं सतर्क और सजग रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन