वाहन जांच के दौरान 16 किलो गांजा, तीन मोबाइल व दो बाइक जब्त, तीन गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शनिवार की रात 16 किलोग्राम गांजा व दो बाइक के साथ तीन तस्कर और तीन मोबाइल को जब्त किया है.
साठी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शनिवार की रात 16 किलोग्राम गांजा व दो बाइक के साथ तीन तस्कर और तीन मोबाइल को जब्त किया है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान शनिवार की रात 10 बजे सूचना मिली कि सहोदरा थाना क्षेत्र से दो बाइक पर सवार तीन व्यक्ति काले रंग के बैग में गांजा रखे हुए नरकटियागंज के रास्ते चनपटिया जाने वाले हैं. सूचना को वरीय पदाधिकारी से अवगत कराया गया तथा साठी- नकरकटियागंज मुख्य मार्ग में हरनहिया बसवरिया गांव के बीच पुलिया के पास सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया. इस दौरान थानाध्यक्ष के साथ पीएसआई नितेश कुमार व पुलिस बल भी मौजूद रहे. इस दौरान नरकटियागंज की ओर से दो लाल रंग के मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए. जिसे रुकने का इशारा किया गया तो पुलिस को देखकर भागने लगे. जिसे उपलब्ध बल के सहयोग से दौड़कर पकड़ लिया गया. पकड़े गए लाल रंग के मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति के पीठ पर टंगा काले रंग का बैग एवं टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल पर काले रंग का बैग पकड़ा गया. पूछताछ के दौरान अपना नाम अली आजम जो भांगहा थाना के धूमातांड़ तथा दूसरा मुकेश साह साकिन सिसवा ताजपुर थाना भांगहा एवं तीसरा भोज अली देवान भांगहा थाना के भांगहा बाजार निवासी बताया. तलाशी के दौरान तीन मोबाइल भी जब्त किया गया. वहीं पकड़े गए मोटरसाइकिल लाल रंग का प्लेटिना जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR बीआर22जे 9896 एवं अपाची गाड़ी नंबरबीआर22एसी 0533 है. घटना की सूचना पर पहुंचे अंचलाधिकारी नरकटियागंज सुधांशु शेखर के समक्ष दोनों बैग की तलाशी से लगभग 16 किलो ग्राम गांजा जब्त किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के ऊपर एफआईआर दर्ज करते हुए रविवार को जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




