Bettiah से उत्तर प्रदेश जाना होगा आसान, 3 हजार करोड़ रुपये खर्च कर ये एनएच बनेगा फोर लेन

Updated at : 26 Oct 2022 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiah से उत्तर प्रदेश जाना होगा आसान, 3 हजार करोड़ रुपये खर्च कर ये एनएच बनेगा फोर लेन

Bettiah से उत्तर प्रदेश जाना आसान हो जाएगा. पश्चिम चंपारण जिले में पटजिरवा-पखनाहा को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-727 पर बेतिया से पिपराघाट और उत्तर प्रदेश में एनएच 730 के साथ सेवराही को जोड़ने वाली राष्ट्रीय उच्च पथ 727 एए (फोर लेन सड़क) का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है.

विज्ञापन

Bettiah से उत्तर प्रदेश जाना आसान हो जाएगा. पश्चिम चंपारण जिले में पटजिरवा-पखनाहा को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-727 पर बेतिया से पिपराघाट और उत्तर प्रदेश में एनएच 730 के साथ सेवराही को जोड़ने वाली राष्ट्रीय उच्च पथ 727 एए (फोर लेन सड़क) का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है. उक्त सड़क की कुल लंबाई 29.22 किलोमीटर है तथा इसकी लागत 03 हजार करोड़ रुपये है. इस पथ में 11.2 किलोमीटर लंबा ब्रिज भी बनना है.

जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित हुई बैठक

राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-727 एए के विस्तृत परियोजना परामर्शी के अनुशंसित मार्गरेखन पर लोक सहमति प्राप्त करने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक संपन्न हुई. बैठक में वरीय परियोजना अभियंता बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा प्रस्तावित फोरलेन सड़क एनएच 727 एए के मार्गरेखन की विस्तृत जानकारी दी गयी. जिला प्रशासन एवं माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा विचार-विमर्श के उपरांत एनएच 727 एए के अनुशंसित मार्गरेखन पर सहमति प्रदान की गयी. इस दौरान डीएम ने कहा कि उक्त सड़क का निर्माण हो जाने से पटजिरवा, पखनाहा आदि क्षेत्रों के लोगों के लिए आवागमन काफी सुगम हो जायेगा. बिहार एवं उत्तरप्रदेश को जोड़ने के लिए यह एक महत्वपूर्ण फोर लेन सड़क होगी. इससे संबंधित क्षेत्रों में विकास की गति तेजी के साथ आगे बढ़ेगी. उन्होंने परियोजना अभियंता से कहा कि सड़क निर्माण के लिए अग्रेतर कार्रवाई प्रारंभ की जाय.

क्षतिग्रस्त धनहा-रतवल सड़क पुल की मरम्मती का निर्देश

बैठक में विधायकों द्वारा धनहा-रतवल सड़क पुल की मरम्मती कराने का अनुरोध किया गया. जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग को निर्देश दिया गया कि उक्त सड़क पुल का स्थलीय निरीक्षण किया जाय तथा विभाग से वार्ताकर अविलंब क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मती कराना सुनिश्चित किया जाय. इस बैठक में विधायक, नौतन नारायण प्रसाद, विधायक, चनपटिया, उमाकांत सिंह, विधान पार्षद भीष्म सहनी सहित डीडीसी अनिल कुमार, वरीय उप समाहर्ता रवि प्रकाश, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता राजमोहन सिंह, परियोजना अभियंता नवनीत कुमार एवं साकेत राज आदि उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन