बेगूसराय: ठनका से बचने के प्रयास में युवक कुएं में गिरा, डूबने से मौत; गोद में मौजूद मासूम की बची जान

Updated:
विज्ञापन

रोते-बिलखते परिजन.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Begusarai News : घटना लाखो थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव की है. मृतक की पहचान मसूदन पासवान के पुत्र गुड्डू पासवान के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Begusarai News : जिले के लाखो थाना क्षेत्र में सोमवार को ठनका गिरने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. ठनका की चपेट में आने से बचने के प्रयास में एक युवक कुएं में गिर गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई. हालांकि उसकी गोद में मौजूद मासूम बच्चे की जान बाल-बाल बच गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है.

विज्ञापन

यह घटना लाखो थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव की है. मृतक की पहचान मसूदन पासवान के पुत्र गुड्डू पासवान के रूप में हुई है.

गुड्डू कुएं से पानी लेने गया था, इसी दौरान ठनका गिरा

परिजनों के अनुसार, गुड्डू पासवान कुएं से पानी लेने गया था. उसी दौरान तेज आंधी और बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी. तभी उसके पास ठनका गिरा. ठनका से बचने की कोशिश में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में गिर पड़ा.

कुएं में गिरने से पहले मासूम को गोद से फेंका

बताया जा रहा है कि उस समय उसकी गोद में एक मासूम बच्चा भी था. कुएं में गिरने से पहले गुड्डू ने बच्चे को बाहर की ओर फेंक दिया, जिससे उसकी जान बच गई. लेकिन गुड्डू खुद कुएं के पानी में डूब गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद गुड्डू को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

सूचना पर लाखो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. परिजनों ने बताया कि गुड्डू पासवान परिवार का इकलौता बेटा था और मजदूरी कर पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था. वहीं इस घटना के बाद पूरे बाजितपुर गांव में मातम पसरा हुआ है.

Also Read : मैगरा-डुमरिया बस पड़ाव पर मूलभूत सुविधा का अभाव, शौचालय के अभाव में मैगरा और डुमरिया बस स्टैंड पर बढ़ी परेशानी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन