मैगरा-डुमरिया बस पड़ाव पर मूलभूत सुविधा का अभाव, शौचालय के अभाव में मैगरा और डुमरिया बस स्टैंड पर बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

शौचालय की तस्वीर

Gaya Ji News : गया जिले के मैगरा और डुमरिया बस स्टैंड पर सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से यात्रियों, राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द शौचालय निर्माण की मांग की है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : मैगरा व डुमरिया बस स्टैंड पर सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से प्रतिदिन आने वाले सैकड़ों यात्रियों, राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शौचालय के अभाव में लोगों को खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे गंदगी फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. साथ ही, यह स्थिति स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों पर भी सवाल खड़े कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

यात्रियों और दुकानदारों की मांग, मैगरा-डुमरिया बस स्टैंड पर जल्द बने शौचालय

स्थानीय दुकानदार ओम प्रकाश, अवधेश प्रजापति, कमोद गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, निरंजन कुमार एवं मोस्ताक मियां सहित अन्य लोगों ने बताया कि जिले के अन्य प्रमुख स्थानों की तरह मैगरा और डुमरिया बस स्टैंड पर भी सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाना चाहिए. इससे वर्षों से चली आ रही इस समस्या का समाधान होगा और लोगों को खुले में शौच करने की मजबूरी से राहत मिलेगी.

वर्षों पुरानी समस्या के समाधान के लिए शौचालय निर्माण की मांग

स्थानीय लोगों ने बताया कि मैगरा में ग्राम पंचायत की ओर से तत्कालीन मुखिया महेंद्र दास के कार्यकाल में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण शुरू कराया गया था, लेकिन किसी कारणवश निर्माण कार्य अधूरा रह गया. आज तक इसे पूरा नहीं किया गया, जिससे लोगों को इसका लाभ नहीं मिल सका. लोगों का कहना है कि मैगरा व डुमरिया बस पड़ाव पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग कई बार पंचायत समिति की बैठकों में भी उठाई गई, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है.

प्रशासन से शीघ्र पहल की मांग

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए मैगरा एवं डुमरिया बस स्टैंड पर शीघ्र सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाए, ताकि यात्रियों और दुकानदारों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो सके तथा स्वच्छ भारत मिशन को भी मजबूती मिले.

Also Read : कारगिल बस स्टैंड को सक्रिय करने की प्रक्रिया शुरू, रामचंद्रपुर से होगा स्थानांतरण, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन