कारगिल बस स्टैंड को सक्रिय करने की प्रक्रिया शुरू, रामचंद्रपुर से होगा स्थानांतरण, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

Updated:
विज्ञापन
कारगिल बस स्टैंड को सक्रिय करने की प्रक्रिया शुरू, रामचंद्रपुर से होगा स्थानांतरण, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

Bihar Sharif News : बिहारशरीफ में वर्षों से निष्क्रिय कारगिल बस स्टैंड को सक्रिय करने की दिशा में प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है. रामचंद्रपुर बस स्टैंड से बसों के परिचालन को यहां स्थानांतरित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है.

विज्ञापन

Bihar Sharif News : करीब 14 वर्ष पहले करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित चोरा बगीचा स्थित कारगिल बस स्टैंड अब अपने वास्तविक उद्देश्य को पूरा करता दिखाई दे सकता है. लंबे समय से अपेक्षित इस बस स्टैंड को सक्रिय बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है. इसके तहत रामचंद्रपुर बस स्टैंड से बसों के ठहराव को कारगिल बस स्टैंड स्थानांतरित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है.

बस संचालन स्थानांतरण पर मंथन, जिला परिवहन कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक

इस संबंध में शुक्रवार को जिला परिवहन कार्यालय में बस संचालकों, बस एसोसिएशन एवं संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. जिला पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला परिवहन पदाधिकारी रंजीत कुमार ने की. बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), मोटरयान निरीक्षक, यातायात थानाध्यक्ष, वार्ड संख्या-21 के पार्षद तथा बस संचालकों एवं बस एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे. बैठक का मुख्य उद्देश्य रामचंद्रपुर बस स्टैंड से सभी बसों का परिचालन और ठहराव कारगिल बस स्टैंड से सुनिश्चित करने पर सहमति बनाना था.

यातायात सुधार को लेकर प्रशासन की पहल, बस संचालन को व्यवस्थित करने पर जोर

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि रामचंद्रपुर क्षेत्र में सड़क किनारे बसों के रुकने, यात्रियों के चढ़ने-उतरने और अनियंत्रित भीड़ के कारण शहर में लगातार जाम की समस्या बनी रहती है. इससे आम लोगों, यात्रियों और अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है. इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कारगिल बस स्टैंड को मुख्य बस पड़ाव के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है. जिला परिवहन पदाधिकारी रंजीत कुमार ने बस संचालकों से कहा कि प्रशासन का उद्देश्य किसी को असुविधा पहुंचाना नहीं, बल्कि बिहारशरीफ में सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था स्थापित करना है.

सड़क जाम खत्म करने के लिए संयुक्त कार्रवाई का लिया गया निर्णय

उन्होंने सभी बस संचालकों से प्रशासन के निर्णय में सहयोग करते हुए निर्धारित स्थान पर ही बसों का ठहराव सुनिश्चित करने की अपील की. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने, सड़क जाम की समस्या दूर करने और बस परिचालन को व्यवस्थित करने के लिए सभी संबंधित विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे.

कारगिल बस स्टैंड को नई पहचान देने की दिशा में बड़ी पहल

जिला प्रशासन ने परिवहन संघों और आम नागरिकों से भी शहर को जाममुक्त एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग देने की अपील की. यदि यह योजना लागू होती है, तो वर्षों से उपेक्षित कारगिल बस स्टैंड को नई पहचान मिलेगी. साथ ही, बिहारशरीफ शहर को लगातार लगने वाले जाम से भी काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है.

Also Read : डीएम-एसपी कार्यालय के पास बना होमगार्ड भवन छह साल से अधूरा, तय समय के बाद भी काम नहीं हुआ पुरा

विज्ञापन
Kanchan Kumar

लेखक के बारे में

By Kanchan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन