बेगूसराय में देसी कट्टा और मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

Author Rajesh kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार युवक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक युवक को देसी कट्टा और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक युवक को देसी कट्टा और मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया. पकड़े गए युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर गांव निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

वाहन जांच में मिली सफलता

थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि सोमवार की रात पुलिस टीम दौलतपुर पंचायत के चलकी गांव के पास नियमित वाहन चेकिंग चला रही थी. इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर संदिग्ध आचरण करने लगा, जिसे संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई.

आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

तलाशी के दौरान युवक के पास से एक लोड देसी कट्टा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मंडल कारा बेगूसराय भेज दिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन