हर क्षेत्र में स्वावलंबी हुई हैं महिलाएं : बीडीओ

Updated at : 18 Apr 2025 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
हर क्षेत्र में स्वावलंबी हुई हैं महिलाएं : बीडीओ

जीविका के माध्यम से महिलाओं में सशक्तिकरण हुआ है. हर क्षेत्र में महिला स्वावलंबी हुई हैं तथा महिला सशक्तीकरण की दिशा में सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से लाभान्वित हो रही हैं.

विज्ञापन

नावकोठी. जीविका के माध्यम से महिलाओं में सशक्तिकरण हुआ है. हर क्षेत्र में महिला स्वावलंबी हुई हैं तथा महिला सशक्तीकरण की दिशा में सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से लाभान्वित हो रही हैं.तभी तो महिला संवाद में महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी हो रही है.ये बातें बीडीओ चिरंजीव पाण्डेय ने शुक्रवार को पहसारा पश्चिम पंचायत में चाहत जीविका महिला ग्राम संगठन की ओर से आयोजित महिला संवाद में कही. उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की पहल का सार्थक प्रभाव समाज में दिख रहा है.महिलाएं जीविका संगठन से जुड़कर आर्थिक बदहाली को दूर कर परिवार को आगे बढ़ा रही हैं.

नावकोठी की पहसारा पश्चिम पंचायत में संवाद कार्यक्रम

आयोजित

बीपीएम मनोरंजन कुमार ने कहा कि महिला संवाद के माध्यम से समाज की हर महिला तक पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि महिला उत्थान के लिए चलायी जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी घर घर तक पहुंचे. सामुदायिक समन्वयक दुलारचंद राम, जीविका मित्र रंजू कुमारी के नेतृत्व में महिला संवाद में सैकड़ों महिलाएं आयी.इसमें महिलाओं के उत्थान के लिए चलायी जा रही सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री पोशाक योजना,बालिका साइकिल योजना, बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, मुख्यमंत्री मेधा वृत्ति योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना आदि की जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी गयी. प्रखंड मेंटर ज्योति कुमारी, क्षेत्रीय समन्वयक रुपम कुमारी के अलावा बरखा, रीना,रेणु, कुन्दन कुमार, रोहित कुमार, विकास कुमार ने कहा कि जीविका सिर्फ आर्थिक समृद्धि ही नहीं वरन महिलाओं को निर्णय लेने में सक्षम बनाती है. वहीं दर्जनों महिलाओं ने कहा कि जीविका से जुड़कर वह योजनाओं के लाभ लेने में भी सक्षम हुई हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन