योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाएं महिलाएं : श्रीदेव सिंह

Updated at : 24 Apr 2025 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाएं महिलाएं : श्रीदेव सिंह

प्रखंड क्षेत्र के चार महिला ग्राम संगठन में गुरुवार को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बछवाड़ा. प्रखंड क्षेत्र के चार महिला ग्राम संगठन में गुरुवार को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान ग्राम संगठन के विभिन्न समूह से महिलाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्रीदेव सिंह कमल ने बताया कि महिला संवाद महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक पहल है. जिसके माध्यम से राज्य सरकार द्वारा संचालित महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों के बारे में जानकारी दी जा रही है. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर इसका समुचित लाभ उठा सकते हैं.

बछवाड़ा में जीविका के माध्यम से महिला संवाद का किया गया आयोजन

उन्होंने बताया कि प्रखंड के विभिन्न पंचायत में कुल 144 जीविका ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन होना है. जबकि गुरूवार तक कुल 26 ग्राम संगठन में सफलता पुर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है. वही पहली पाली में रानी तीन पंचायत के शीतल केशरी जिविका महिला ग्राम संगठन व द्वितिय पाली में रुदौली पंचायत के पवन कार्तिक जिविका महिला ग्राम संगठन द्वारा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित महिलाओं द्वारा उनके सुझाव,अपेक्षाएं एवं आकांक्षाओं को संकलित कर प्राथमिकता का निर्धारण किया गया तथा आने वाले दिनों में महिलाओं की इन अपेक्षाएं, आकाक्षाओं, विचारों पर राज्य सरकार नीतिगत निर्णय लेगी. वही महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार के कार्यों की जानकारी ऑडियो एवं वीडियो के माध्यम से महिलाओं को दी गयी. साथ ही महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लीफ्लेट्स के माध्यम से भी दी गयी. साथ ही महिलाओं के द्वारा विभिन्न योजनाओं के बारे में अपना अपना अनुभव साझा किया गया. साथ ही योजना के लाभ प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी गयी.वही मुख्यमंत्री के संदेश के पर्चे वितरण किये गये. मौके पर जीविका कर्मी नितिन मुकेश, गुड़िया कुमारी, उमेश प्रसाद, राहुल कुमार, कविता देवी, रीता कुमारी, अंजना कुमारी, विभा कुमारी, जयमाला देवी, लाखपति देवी, गीता देवी, सुमन कुमारी, हिमानी कुमारी, जीविका कैडर सनातन कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में महिला सदस्य मौजूद थे.

.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन