पांच वार्डों में नल-जल योजना से संचालित पानी की सप्लाइ बंद, लोगों में मचा हाहाकार

Published by :MANISH KUMAR
Published at :06 May 2026 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
पांच वार्डों में नल-जल योजना से संचालित पानी की सप्लाइ बंद, लोगों में मचा हाहाकार

बिहार सरकार के लाख प्रयास के बाद भी अब तक सुचारू रूप से नल -जल योजना का लाभ धरातल पर उतारने से कोसों दूर हैं. जहां धरातल पर उतारा भी गया तो विभागीय पदाधिकारी, अधिकारी के मनमानीपूर्ण रवैये के कारण बराबर खराब हो जाना तो फिर एक से दो महीने तक बंद पड़े रहना आम बात हो चुकी हैं.

विज्ञापन

मंसूरचक. बिहार सरकार के लाख प्रयास के बाद भी अब तक सुचारू रूप से नल -जल योजना का लाभ धरातल पर उतारने से कोसों दूर हैं. जहां धरातल पर उतारा भी गया तो विभागीय पदाधिकारी, अधिकारी के मनमानीपूर्ण रवैये के कारण बराबर खराब हो जाना तो फिर एक से दो महीने तक बंद पड़े रहना आम बात हो चुकी हैं. प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी पंचायतों की स्थिति वहीं बनी हुई हैं. कहीं तो दर्जनों लोगों के घर तक नल -जल योजना सप्लाई पानी का पाइप, टोंटी तक नहीं लग सका है. प्रखंड के बहरामपुर पंचायत के वार्ड संख्या 3, 6, 9, 10, 11 में पूरी तरह नल -जल योजना से पानी सप्लाई बंद हो चुका हैं. पानी बंद होने से हजारों लोगों के बीच पानी का संकट गहराने लगी हैं. पानी के आभाव के कारण लोग इस गर्मी के मौसम में स्नान नहीं कर पाते हैं. सिर्फ दूरदराज के चापाकल से पानी जुटा कर घरैलू उपयोग ही कर पाते हैं. उक्त वार्ड के निवासी पत्रकार मनोहर सिंह,वार्ड संख्या 11की सदस्या कामिनी देवी बताते हैं कि बलान नदी बगल में हैं लेकिन नदी में भी कहीं पानी है तो कहीं सूखा हुआ धरातल ही दिखाई देता हैं. उन्होंने कहा किसी तरह पशुपालक लोग बलान नदी का सहारा लेकर मवेशियों को पानी उपलब्ध पाते हैं. मवेशियों के अतिरिक्त नल -जल योजना सप्लाई पानी नहीं होने से मजदूर वर्ग के साथ अन्य लोगों ने भी 20 से 25 रूपये में डब्बा में पानी खरीद कर अपनी जान को बचा रहें हैं. उक्त समस्याओं को लेकर अनगिनत बार विभागीय पदाधिकारियों, अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कर पानी सप्लाई करने की मांग किया गया लेकिन किसी का सुनने को तैयार नहीं हैं पदाधिकारी और अधिकारी जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पर रहा हैं. बहरामपुर पंचायत के मुखिया धर्मवीर सिंह कुंदन ने कहा कि हमने भी अनगिनत बार विभागीय पदाधिकारी, अधिकारी को पानी सप्लाई शीघ्र चालू करवाने की बात कही लेकिन किसी ने नहीं सुना और न ही आगे की कोई कार्रवाई की बात कही. पूरे पंचायत के लोग पानी के संकट से त्राहिमाम हैं. मुखिया ने स्पष्ट रूप से कहा कि शिकायत करते -करते थक चुके हैं.अगर शीघ्र पानी सप्लाई सुचारू ढंग से नहीं चालू किया गया तो पूरे पंचायत वासियों के जनसमर्थन के साथ अनिश्चितकालीन आमनण अनशन पर बैठने को बाध्य होंगे.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन