हथियार तस्करी के आरोप में दो तस्कर गिरफ्तार, तीन कट्टे व पांच कारतूस बरामद

Updated:
विज्ञापन
हथियार तस्करी के आरोप में दो तस्कर गिरफ्तार, तीन कट्टे व पांच कारतूस बरामद

स्थानीय पुलिस के द्वारा बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के राहतपुर गांव से हथियार की तस्करी करने के आरोप में दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

बलिया. स्थानीय पुलिस के द्वारा बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के राहतपुर गांव से हथियार की तस्करी करने के आरोप में दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. जिसे गुरूवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के राहतपुर गांव में दो बदमाशों के द्वारा हथियार की खरीद बिक्री की जा रही थी. जिसकी सूचना मिलते ही एसटीएफ पुलिस की टीम के साथ स्थानीय पुलिस बल के द्वारा राहतपुर गांव स्थित मुन्ना सिंह के बथान पर छापेमारी की गयी. जिस दौरान पुलिस को देखते ही दोनों बदमाश भागने लगे. पुलिस के द्वारा दोनों बदमाशों को खदेड़ कर पकड़ा गया. साथ ही दोनों की विधिवत तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान दोनों बदमाश के पास से 3 देशी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस, 1 मिसफायर, 1 मोबाइल, 1 चिलम बरामद किया गया. पुलिस के द्वारा बदमाश से पूछताछ के क्रम में दोनों बदमाश ने हथियार तस्करी करने की बात स्वीकारी है. तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के राहतपुर निवासी कौशल सिंह के पुत्र मुन्ना कुमार सिंह एवं रामानंद सिंह के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है. दोनों तस्कर के विरुद्ध स्थानीय थाना में हथियार तस्करी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन