बरौनी डेयरी में प्रबंध निदेशक व अध्यक्ष ने किया झंडोत्तोलन

Published by : MANISH KUMAR Updated At : 27 Jan 2026 9:45 PM

विज्ञापन

देशरत्न डाॅ राजेन्द्र प्रसाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, बरौनी डेयरी में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

बरौनी. देशरत्न डाॅ राजेन्द्र प्रसाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, बरौनी डेयरी में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. उक्त अवसर पर सर्वप्रथम डाॅ राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर अध्यक्ष विजय शंकर सिंह एवं प्रबंध निदेशक रविन्द्र कुमार सहित निदेशक मंडल के अन्य सदस्य एवं सदस्याओं, पदाधिकारियों, कर्मियों, श्रमिकों एवं आगंतुकों द्वारा माल्यार्पण किया गया. तत्पश्चात् प्रबंध निदेशक एवं अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से झंडा फहराया गया. दुग्ध संघ के अध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए निदेशक मंडल साथ पूरी एकजुटता से प्रबंधन के सहयोग का आश्वासन एवं संघ के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गयी. उक्त अवसर पर प्रबंध निदेशक रविन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में सभी का अभिनंदन करते हुए सुधा से प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से जुड़े सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गयी. उन्होंने कहा कि हमारे लिए दुग्ध एवं दुग्ध जन्य उत्पादों की गुण्वत्ता मेन्टेन रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके अतरिक्त पशुपालकों के पशुओं के लिए सायलेज, कैटल फीड, मिनरल मिक्सचर, इलाज की सुलभता, नस्ल सुधार पर विशेष ध्यान देने एवं डेयरी से जुड़ी समितियों के दूध को निजी डेयरियों में डायवर्जन को कठोरता से रोकने के लिए उपयुक्त कदम उठाने का आश्वासन दिया गया. क्त अवसर पर निदेशक मंडल के सदस्य राम भजन सिंह एवं पिंकी देवी ने भी संबोधित किया. उक्त अवसर पर संघ के निदेशक मंडल के सदस्य एवं सदस्यागण, पदाधिकारी गण, कर्मी एवं श्रमिक बंधु एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन