मंसूरचक से लूटा गया इ-रिक्शा 50 घंटे के अंदर बरामद, छह लुटेरे गिरफ्तार

प्रखंड के गोविंदपुर ब्रह्म स्थान के निकट से सीमावर्ती उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर जनकपुर गांव निवासी रामप्रीत सिंह की लूटी गयी इ- रिक्शा को पुलिस ने 50 घंटे के अंदर मझौल थाना क्षेत्र से किया बरामद किया.
मंसूरचक. प्रखंड के गोविंदपुर ब्रह्म स्थान के निकट से सीमावर्ती उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर जनकपुर गांव निवासी रामप्रीत सिंह की लूटी गयी इ- रिक्शा को पुलिस ने 50 घंटे के अंदर मझौल थाना क्षेत्र से किया बरामद किया. पीड़ित इ- रिक्शा मलिक रामप्रीत सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल की शाम दलसिंहसराय से मंसूरचक के साठा जाने के लिये इ-रिक्शा एक युवक ने बुक कराया था. दलसिंहसराय साठा जाने के क्रम में गोविंदपुर ब्रह्मस्थान के निकट इ- रिक्शा में सवार युवक और पीछे से दो अन्य मोटरसाइकिल सवार पहुंचकर हथियार के बल पर इ रिक्शा, मेरा मोबाइल छीनकर फरार हो गया .घटना की लिखित शिकायत मंसूरचक थाना में किया था. तेघड़ा डीएसपी डा रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में तेघड़ा इंस्पेक्टर, मंसूरचक थानाध्यक्ष अमित कान्त, अजय कुमार, अनिल कुमार, राजेंद्र तिवारी, कविता कुमारी अन्य के नेतृत्व में टीम बनाकर तकनीकी अनुसंधान के आधार पर शुक्रवार की सुबह मझौल थाना क्षेत्र के कमला वार्ड संख्या ग्यारह से मदन चौधरी के पुत्र दिनेश चौधरी के घर से लूटी गई इ रिक्शा बरामद कर लिया गया. संदेह के आधार पर उसी गांव के नागेश्वर शाह का पुत्र कुंदन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही लूटी गई इ- रिक्शा एवं चार और इ-रिक्शा भी बरामद कर लिया.
16 अप्रैल की शाम दलसिंहसराय से मंसूरचक के साठा जाने के दौरान हुई थी घटना
गिरफ्तार अभियुक्तों के निशान देही पर घटना में संलिप्त सहयोगी बछवाड़ा थाना क्षेत्र के कैदराबाद गांव निवासी पलटन शाह का पुत्र महेश कुमार मंसूरचक थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव निवासी उमाशंकर महतो के पुत्र कृष्णा कुमार मंसूरचक थाना क्षेत्र के खोकसा गांव निवासी स्वर्गीय शिव शंकर महतो के पुत्र प्रधान कुमार एवं दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अजनौल पूर्वी निवासी अरविंद कुमार का पुत्र सौरव कुमार को एक देसी कट्टा तीन कारतूस एवं लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया. शुक्रवार को ही इस घटना को तेघड़ा डीएसपी ने मंसूरचक थाना परिसर में पीसी कर पत्रकारों के समक्ष घटना का उदभेदन किया. उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे जितना भी शातिर हो सभी पर नकेल शीघ्र ही कस दिये जायेगा .मंसूरचक पुलिस की सफलता पर मंसूरचक की जनता का विश्वास, भरोसा बढ़ने लगी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




