घर के पास बांसबाड़ी से किशोरी का शव बरामद, हत्या का आरोप

मैट्रिक पास छात्रा का शव घर के पास बांसबारी में बांस से लटकता पुलिस ने बरामद किया है. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है.
बेगूसराय. मैट्रिक की छात्रा का शव घर के पास बांसबारी में बांस से लटकता पुलिस ने बरामद किया है. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. लगभग 16 वर्षीय मृतका कुलसुम परवीन परना पंचायत निवासी मोहम्मद हीरा खान की पुत्री थी. घटना की जानकारी मिलते ही नीमाचांदपुरा थाना अध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर बांस से लटकते शव को अपने कब्जे में ले लिया. उसके बाद पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका का पैर जमीन से सटा था. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि छात्रा के साथ एक व्यक्ति का एक तरफा प्रेम प्रसंग चल रहा था और घटना के बाद आरोपित प्रेमी और उसका परिवार घर में तालाबंदी कर फरार हो गया है. परिजनों ने बताया कि घटनास्थल से शराब और पानी की बोतल समेत ग्लास पाया गया. घरवालों ने बताया कि बगलगीर का एक लड़का से लड़की को परेशान करता था. इस मामले में स्थानीय स्तर पर पंचायती भी हुई थी. पंचायती में लड़का को आचरण में सुधार करने की चेतावनी और कान पड़कर उठक बैठक कराई गयी थी. मामले को लेकर बांड भी भराया गया था कि आज के बाद इस लड़की के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे.
घटनास्थल से शराब और पानी की बोतल व गिलास बरामद, जांच में जुटी पुलिस
पंचायती के साल भी नहीं बीते की रात लड़कियों को मोबाइल से कॉल करके बुलाया और उसकी हत्या कर लाश को बांसवाड़ी में टांग दिया. वह मैट्रिक की छात्रा थी और इसी वर्ष परीक्षा पास की थी. मृतिका के भाई ने बताया कि रात के ग्यारह बजे से वह गायब थी. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गयी लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला. उसने बताया कि सुबह जब शौच के लिये घरवाले निकले तो उसे बगल के बांसवाड़ी में लटका देखा. घरवालों ने हत्या का दावा करते हुए बताया कि अन्यत्र हत्या के बाद उसे घर के बगल स्थित बांसवाड़ी में लटका कर फरार हो गया. फिलहाल थाना की पुलिस पोर्स्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और आगे की जांच पड़ताल में जुट गयी है. जबकि मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और ग्रामीण स्तब्ध हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




