भामाशाह की प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर एकजुट हुआ तेली-साहु समाज,70वीं BPSC टॉपर मुस्कान को किया सम्मानित

Author Vikash Kumar|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन
भामाशाह की प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर एकजुट हुआ तेली-साहु समाज,70वीं BPSC टॉपर मुस्कान को किया सम्मानित

बैठक में शामिल तेली साहू समाज सदस्य | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय में तेली-साहु समाज ने भामाशाह की प्रतिमा स्थापना की मांग उठाई और 70वीं BPSC टॉपर मुस्कान को सम्मानित किया।

विज्ञापन

बखरी(बेगूसराय) जिला तैलिक साहु सभा की बैठक बखरी में जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार साह की अध्यक्षता में आयोजित हुई.बैठक में समाज के संगठनात्मक विस्तार,सामाजिक भागीदारी और सिमरिया सिक्स लेन गोलंबर पर दानवीर भामाशाह की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग प्रमुख रूप से उठी.इस दौरान 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 80वीं रैंक हासिल कर असिस्टेंट प्रोग्राम ऑफिसर बनीं कुमारी मुस्कान को भी सम्मानित किया गया.बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष रामचरित्र साह ने कहा कि तेली-साहु समाज ने अपनी संगठनात्मक शक्ति के बल पर शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है.उन्होंने कहा कि कुमारी मुस्कान ने अपनी मेहनत,लगन और प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि हासिल कर पूरे समाज का गौरव बढ़ाया है और युवाओं के लिए प्रेरणा बनी हैं.कार्यक्रम में विषय प्रवेश करते हुए पूर्व पार्षद एवं तैलिक वैश्य संघ की संरक्षक समिति के संयोजक सिधेश आर्य ने कहा कि महापुरुषों के योगदान को जाति,क्षेत्र या संप्रदाय की सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता.उन्होंने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर,भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर और बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की पहचान पूरे देश में है तो दानवीर भामाशाह के योगदान की भी उसी भावना से सम्मान होना चाहिए. उन्होंने सिमरिया सिक्स लेन गोलंबर पर भामाशाह की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि उनका विरोध करना इतिहास और राष्ट्रधर्म के प्रति कृतघ्नता है.पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र साह ने कहा कि चुनाव के समय समाज से वोट और सहयोग लिया जाता है,लेकिन सम्मान की बारी आने पर भामाशाह का विरोध किया जाता है,जिसे समाज स्वीकार नहीं करेगा. जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार साह ने कहा कि भामाशाह की प्रतिमा स्थापना के मुद्दे पर जिले का पूरा तेली-साहु समाज,वैश्य समाज,पिछड़ा एवं अति पिछड़ा समाज एकजुट है और इस मांग को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा.बैठक में भाजयुमों के प्रदेश महामंत्री नीरज नवीन,जिला तेली साहु समाज के उपाध्यक्ष एवं राजद नेता दीपक कुमार आजाद,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार पप्पू,तैलिक वैश्य संघ के अध्यक्ष त्रिपुरारी साह,पूर्व महामंत्री कन्हैयालाल साह सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन