बेगूसराय में शिक्षक उपेंद्र चौधरी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रशस्ति-पत्र, स्कूल में खुशी का माहौल

Updated:
विज्ञापन

डीईओ से सम्मान ग्रहण करते शिक्षक

Begusarai News : बेगूसराय के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैलाशपुर के शिक्षक उपेंद्र चौधरी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डीईओ द्वारा सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Begusarai News : बेगूसराय. मन में इच्छा शक्ति हो तो कठिन से कठिन कार्य को भी आसानी से किया जा सकता है. इसका उदाहरण उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैलाशपुर में पदस्थापित शिक्षक उपेंद्र चौधरी हैं. शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उन्हें जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान डीपीओ स्थापना, डीपीओ समग्र शिक्षा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे. शिक्षक को सम्मान मिलने के बाद विद्यालय के शिक्षकों और आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पंचायत शिक्षक के रूप में 2007 में हुई थी बहाली

शिक्षक उपेंद्र चौधरी की बहाली वर्ष 2007 में पंचायत शिक्षक के रूप में हुई थी. शिक्षक के रूप में उन्होंने अपने विद्यालय में शिक्षा की अलख जगाने के लिए लगातार प्रयास किया. बच्चों की स्कूल में उपस्थिति बढ़ाने, नामांकन में वृद्धि करने और पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करने के लिए उन्होंने कई तरह की गतिविधियां शुरू कीं. उनके प्रयास से विद्यालय में बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों का माहौल तैयार हुआ.

बाला पेंटिंग से बच्चों में बढ़ा पढ़ाई के प्रति आकर्षण

उपेंद्र चौधरी ने विद्यालय की खुली दीवारों पर बाला पेंटिंग का उपयोग किया. दीवारों पर शैक्षणिक एवं आकर्षक चित्रकारी के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने की पहल की गयी. इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति आकर्षण बढ़ा. उन्होंने विद्यालय में समय-समय पर बेडशीट पर छपाई, गेट के पर्दे तैयार करने और हाथों में मेहंदी लगाने जैसी गतिविधियों की भी ट्रेनिंग बच्चों को दी.

कोरोना काल में ऑनलाइन गतिविधियों से जारी रखी पढ़ाई

कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान जब स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हुई, तब भी शिक्षक उपेंद्र चौधरी ने बच्चों की शिक्षा बाधित नहीं होने दी. उन्होंने बच्चों को ऑनलाइन पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट समेत अन्य गतिविधियों की ट्रेनिंग दी. इससे बच्चों में ऑनलाइन शिक्षा के प्रति भी रुचि विकसित हुई और वे पढ़ाई से जुड़े रहे.

Also Read : नवादा के सभड़ी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक, विधायक विभा देवी ने लिया विकास का जायजा

गणतंत्र दिवस पर दो बार झांकी को मिला प्रथम स्थान

शिक्षक उपेंद्र चौधरी के प्रयासों से शिक्षा विभाग, बेगूसराय की ओर से आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विद्यालय की झांकी को दो बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. इसके अलावा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उन्हें उत्तर प्रदेश से सम्मान-पत्र मिला. उन्हें बिहार राज्य शिक्षा भूषण सम्मान-पत्र से भी सम्मानित किया गया है.

सम्मान मिलने पर विद्यालय में खुशी का माहौल

शिक्षा के क्षेत्र में लगातार रचनात्मक और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर सम्मान मिलने से विद्यालय परिवार में खुशी है. शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने उपेंद्र चौधरी को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की.

Also Read : नवादा में भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर बैठक, नौ मामलों की हुई समीक्षा


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन