सिपाही भर्ती परीक्षा में 5813 परीक्षार्थियों में 1043 रहे अनुपस्थित

Updated:
विज्ञापन
सिपाही भर्ती परीक्षा में 5813 परीक्षार्थियों में 1043 रहे अनुपस्थित

जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई.

विज्ञापन

बेगूसराय. जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. जहां कुल 5,813 परीक्षार्थियों में 4770 उपस्थित एवं 1,043 अनुपस्थित रहे. यह बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने कही. परीक्षा एक पाली में दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक सम्पन्न हुई. परीक्षार्थियों के रिपोर्टिंग समय सुब�� 09:30 बजे से निर्धारित था. परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी सुबह आठ बजे से ही अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिए थे. परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर एडमिट कार्ड एवं गहन जांच करके ही परीक्षा भवन में प्रवेश दिया जा रहा था. परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, पेजर, ब्लूटूथ आदि इलेक्ट्रॉनिक समान ले जाने पर पूरी तरह से पावंदी थी. परीक्षा कदाचारमुक्त सम्पन्न हो सके इसको लेकर जिलास्तरीय पदाधिकारीयों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया.

इन केंद्रों पर हुई परीक्षा

जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित की गयी. परीक्षा केंद्रों में एसके महिला महाविद्यालय, ओमर गर्ल्स प्लस टू स्कूल, बीपी इंटर स्कूल, बीएसएस कॉलेजिएट प्लस टू विद्यालय, यूएचएस सुशील नगर, जेके प्लस टू स्कूल, श्रीसीता राम प्लस टू स्कूल रजौरा, आरबीएस प्लस टू स्कूल हरपुर, अपग्रेड हाइस्कूल यूएचएस जेमरा, अपग्रेड हाइस्कूल असुरारी एवं अपग्रेड हाइस्कूल बथौली शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन