कृषि टास्क फोर्स की बैठक में पदाधिकारियों ने दिये निर्देश

जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक क़ृषि कार्यालय के सभागार में आयोजित की गयी. जिसमें जिला के पशुपालन पदाधिकारी,जिला कृषि पदाधिकारी,जिला सहकारिता पदाधिकारी,जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, विधुत कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई,सभी एसएचओ,सभी सहायक निदेशक,सभी बीएओ शामिल थे.
बेगूसराय. जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक क़ृषि कार्यालय के सभागार में आयोजित की गयी. जिसमें जिला के पशुपालन पदाधिकारी,जिला कृषि पदाधिकारी,जिला सहकारिता पदाधिकारी,जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, विधुत कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई,सभी एसएचओ,सभी सहायक निदेशक,सभी बीएओ शामिल थे.जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा क़ृषि विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी और गरमा 2025 में अवशेष सभी बीजों का वितरण दो दिनों के अंदर शत प्रतिशत उपलब्ध कराने हेतु सभी एसएओ तथा बीएओ को निर्देश दिया.
लंबित आवेदनों का निष्पादन जल्द करें
साथ ही पीएम सम्मान निधि योजना अंतर्गत सेल्फ पंजीयन के लंबित आवेदनों का निष्पादन 24 घंटे के अंदर निष्पादित करने का बीएओ को निर्देश दिया.सहायक निदेशक उद्यान द्वारा स्ट्राबेरी गेंदा की खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी.विधुत कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि अधिक से अधिक किसानों को कृषि फीडर से जोड़ना है.कृषकों द्वारा सुविधा पोर्टल पर आवेदन करना होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




