बेगूसराय लूट-छिनतई के बड़े गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित

Author Niraj Kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

छिनतई एवं लूट का आरोपित गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय सहित बिहार के कई जिलों में लूट और छिनतई की वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर अपराधी अमित तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Begusarai News : बेगूसराय नगर थाना सहित बिहार के कई जिलों के विभिन्न थानों में दर्ज लूट, छिनतई और अन्य आपराधिक मामलों में फरार चल रहे मोस्ट वांटेड अपराधी को फुलवड़िया थाना पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई एसपी बेगूसराय के निर्देश पर फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय सहनी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन

बरौनी नप के शोकहारा निवासी है अमित

फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय सहनी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान बरौनी नगर परिषद के वार्ड-18 स्थित पुरानी बस स्टैंड पूर्व, शोकहारा-दो वार्ड-11 तिवारी टोला निवासी स्व. दिलीप तिवारी के पुत्र अमित तिवारी के रूप में हुई है. वह नगर थाना बेगूसराय, सिकंदरा (जमुई) समेत कई थानों में दर्ज मामलों में वांछित था. गिरफ्तारी के बाद उसे नगर थाना बेगूसराय को सौंप दिया गया है.

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की कार्रवाई

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अमित तिवारी अपने सहयोगियों के साथ बिहार के विभिन्न जिलों में लूट और छिनतई की कई घटनाओं को अंजाम देकर फरार चल रहा था. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान की और देर रात उसे दबोच लिया.

अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपित लूट और छिनतई करने वाले एक बड़े गिरोह का सक्रिय सदस्य है. हालांकि पुलिस ने जांच पूरी होने तक इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है. पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण के अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है.

Also Read : फेसबुक पर हुई दोस्ती बनी मुसीबत, गया जी के युवक पर युवती के गर्भपात, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन