सूजा में कलश शोभायात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ शुरू

Updated:
विज्ञापन
सूजा में कलश शोभायात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ शुरू

नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीराम कथा संत सम्मेलन को लेकर गुरुवार को सुबह सात बजे महायज्ञ स्थल सूजा ठाकुरबाड़ी से 501 कुंवारी कन्यायें और श्रद्धालु महिलाएं कलश में गंगा जल भरकर कलश शोभायात्रा में भाग ली.

विज्ञापन

बेगूसराय. नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीराम कथा संत सम्मेलन को लेकर गुरुवार को सुबह सात बजे महायज्ञ स्थल सूजा ठाकुरबाड़ी से 501 कुंवारी कन्यायें और श्रद्धालु महिलाएं कलश में गंगा जल भरकर कलश शोभायात्रा में भाग ली. गाजे बाजे के साथ श्रद्धालुओं जय श्रीराम के जय घोष के साथ कलश शोभायात्रा में चल रहे थे. शोभायात्रा लालू नगर ,अयोध्याबाड़ी,सूजा शांतिनगर, गांधीग्राम, सूजा मुख्य मार्ग से होते हुए भर्रा शारदा चौक परिक्रमा कर सूजा टोला से गुजरते हुए महायज्ञ स्थल मंडप पहुचा. इस दौरान कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने कलश शोभायात्रा में शामिल कुंवारी कन्याओं को चरण पर जलाभिषेक किया. महायज्ञ के अध्यक्ष फतिहा महंत रामसुमिरन दास जी महाराज एवं उपाध्यक्ष महंत शंकर दास महाराज के नेतृत्व में यह शोभायात्रा निकाली गई. जिसमें ग्रामीण रणधीर मिश्रा, सुधीर मिश्रा, मंटुन मिश्रा, डा सोनेलाल सोनू ,अरुण राय, पूर्व मुखिया चन्द्रशेखर पासवान शोभयात्रा में श्रद्धालुओं को हर सुविधा पर ध्यान दे रहे थे. कई स्थानों पर शीतल जल और शरबत श्रद्धालुओं को पिलाने की व्यवस्था किया गया. कलश शोभायात्रा में शांति बनाये रखने के लिए मुफस्सिल थाना की पुलिस भी मुस्तैद दिखी. जय माता दी,हरहर महादेव के जयकारे से आसपास के गांवों का वातावरण भक्तिमय हो गया.कलश शोभायात्रा को सफल बनाने में सैकड़ों सूजा पंचायत के युवकों ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया. कलश शोभायात्रा के साथ ही नौ दिवसीय नौ दिवसीय महायज्ञ आरम्भ हो गई. ज्ञानमंच से शुक्रवार को दोपहर से राम कथा भी आरम्भ हो जाएगी और आठ बजे रात्रि से रामलीला आरम्भ हो गई है. शोभायात्रा में बहदरपुर महंत श्री महंत श्री मनीराम दास जी महाराज, मेयर पिंकी देवी,पूर्व मेयर संजय सिंह, मुखिया प्रतिनिधि लाखो राजेश कुमार,पूर्व मेयर उपेंद्र सिंह ,रामकुमार राय समेत सैकड़ों आगंतुक अतिथि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन