नल-जल योजना के पंप संचालकों ने बनाई पंचायत स्तरीय समिति, मानदेय भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी

Author Ajay kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
नलजल योजना का पंप संचालकों की बैठक

पंप संचालक की बैठक की फोटो

Begusarai News : साहेबपुरकमाल प्रखंड में नल-जल योजना के पंप संचालकों ने एक पंचायत स्तरीय समिति का गठन किया है. बैठक में मानदेय भुगतान में देरी और पाइपलाइन मरम्मत न होने जैसी प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई.

विज्ञापन

Begusarai News : साहेबपुरकमाल प्रखंड की फुलमालिक पंचायत भवन परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री नल-जल योजना के तहत कार्यरत पंचायत स्तरीय पंप संचालकों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सुबोध प्रसाद यादव ने की. इसमें योजना से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

मानदेय भुगतान और पाइप मरम्मत को लेकर उठाए सवाल

बैठक में पंप संचालकों ने कहा कि संवेदक द्वारा समय पर मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है. साथ ही नल-जल योजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बावजूद उसकी समय पर मरम्मत नहीं कराई जाती है, जिससे पेयजल आपूर्ति प्रभावित होती है. संचालकों ने सरकार से इन समस्याओं का संज्ञान लेकर शीघ्र समाधान कराने की मांग की.

11 सदस्यीय पंचायत स्तरीय समिति का गठन

बैठक के दौरान पंप संचालकों ने सर्वसम्मति से 11 सदस्यीय पंचायत स्तरीय समिति का गठन किया. समिति में सुबोध प्रसाद को अध्यक्ष, उदय महतो को सचिव, आलोक कुमार को कोषाध्यक्ष और प्रीतम कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया.

कई सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

नवगठित समिति में श्यामदेव यादव, अरव कुमार, संजीव कुमार और सेंटू कुमार सहित अन्य सदस्यों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि नल-जल योजना से जुड़ी समस्याओं के समाधान और पंप संचालकों के हितों की रक्षा के लिए समिति संगठित रूप से कार्य करेगी.

Also Read : गोपालगंज के निर्देशक कमलेश मिश्र की फिल्म 'काकोरी' को मिलेगा 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार


विज्ञापन
Ajay Kumar

लेखक के बारे में

By Ajay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन