ePaper

दिशा की बैठक में उठे मामलों का 15 दिनों में निबटारा करने का निर्देश

Updated at : 10 Jul 2025 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
दिशा की बैठक में उठे मामलों का 15 दिनों में निबटारा करने का निर्देश

कारगिल भवन में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

बेगूसराय. कारगिल भवन में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने की. बैठक में मुख्य रूप से आगामी बाढ़ की तैयारी, आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग का मुद्दा छाया रहा. सर्वप्रथम पूर्व के बैठक में सदस्यों द्वारा उठाये गये पूर्व की बैठक में उठाये गये मामलों का अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. मंत्री द्वारा सदस्यों द्वारा उठाये गये जांच के मामले में जनप्रतिनिधियों को भी शामिल करने तथा जांच प्रतिवेदन में जन-प्रतिनिधियों से भी हस्ताक्षर कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही दिशा की बैठक में उठाये गये मामलों का अगले 15 दिनों के अंदर निष्पादन के लिये अग्रेतर कार्रवाई कराने के लिये निर्देशित किया. बैठक के दौरान मंत्री द्वारा आपदा की तैयारी की समीक्षा की गयी तथा संभावित बाढ़ को लेकर कॉमन किचन, पशुओं के लिये चारा, काम्युनिटी सेंटर, संपूर्ति पोर्टल पर तैयारी दुरूस्त रखने का निर्देश दिया, ताकि संभावित बाढ़ के समय लोगों को कोई भी परेशानी न हो. बैठक के दौरान मटिहानी विधायक द्वारा शाम्हो प्रखंड में पूर्व के बाढ़ के समय कार्य करने वाले नाविकों के लंबित भुगतान को अविलंब कराने का अनुरोध किया. सांसद द्वारा पिछली बैठक में विद्यालयों में बोरिंग कराये गये वेंडरों की भुगतान संबंधित जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी से प्राप्त की. जिस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी वेंडरों का भुगतान हो गया है. वहीं शिक्षा विभाग के कई मामलों का अनुपालन नहीं होने पर अध्यक्ष द्वारा नाराजगी जाहिर की गयी एवं जिला पदाधिकारी को इसकी अपने स्तर से समीक्षा करने का निर्देश दिया. नल-जल योजना को लेकर कई सदस्यों ने पानी बंद रहने की की बात कही. जिस पर सांसद द्वारा आमजनों को किसी भी प्रकार की शिकायतें को लेकर सरल व्यवस्था बनाने की बात कहीं गयी, ताकि नल-जल योजना में होने वाली छोटी-मोटी समस्या को आम लोग सीधे संपर्क कर सकें, और उसका समाधान हो सके. बैठक में बछवाड़ा विधायक सह खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, डीएम तुषार सिंगला, एसपी मनीष, विधान पार्षद सर्वेश कुमार, नगर विधायक कुंदन कुमार, मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान, तेघरा विधायक रामरतन सिंह, चेरियाबरियारपुर विधायक राजवंशी महतो, मेयर पिंकी देवी समेत संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे.

आपूर्ति पदाधिकारी से स्पष्ट प्रतिवेदन की मांग

बैठक के दौरान आपूर्ति विभाग की समीक्षा करते हुए सांसद द्वारा पिछली बैठक में जिले में 19,328 एमटी टन बैकलॉग रहने का मामला उठाया था. जिस पर आपूर्ति पदाधिकारी से अनुमंडलवार इसकी समीक्षा कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था. अनुपालन प्रतिवेदन स्पष्ट नहीं रहने पर अध्यक्ष द्वारा काफी नाराजगी जाहिर करते हुए आपूर्ति पदाधिकारी से स्पष्ट प्रतिवेदन की मांग की. उन्होंने जिला पदाधिकारी को इसके लिये जांच कमेटी बनाने का निर्देश दिया. मंत्री ने कहा कि यह मामला काफी गंभीर है, आमलोगों का राशन कहां गया, इसका पूरा डाटा किस डीलर के पास कितना लंबित है, एवं क्या कार्रवाई की गयी है, पूरी तरह से स्पष्ट प्रतिवेदन अगली बैठक में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वहीं पंचायती राज विभाग की समीक्षा में कई सदस्यों ने बताया कि मुख्यमंत्री सोलर लाइट अधिकांश जगह खराब रहने के कारण बंद पड़ा हुआ है, जिस पर अध्यक्ष द्वारा टीम बनाकर सभी सोलर लाइटों की जांच कराने का निर्देश दिया.

एक कार्य पूरा होने पर ही दूसरी सड़क का करें काम

बैठक के दौरान मंत्री ने बुडको द्वारा शहर में किये जा रहे कार्यो पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बुडको के कार्य के कारण जनप्रतिनिधियों को आमलोगों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि बुडको जिस भी सड़क पर कार्य शुरू करें, पहले वहां पूर्ण करें, उसके बाद अन्य जगहों पर सड़क को तोड़ने का कार्य करें, एक साथ पूरे शहर में कार्य करने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन