हिंदी भाषा को जीवन में अधिक से अधिक करें शामिल : डॉ कामायनी

Published by :MANISH KUMAR
Published at :13 Sep 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
हिंदी भाषा को जीवन में अधिक से अधिक करें शामिल : डॉ कामायनी

गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन बेगूसराय ने हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर दिनकर सभागार में हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन किया.

विज्ञापन

बेगूसराय. गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन बेगूसराय ने हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर दिनकर सभागार में हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम प्रभारी डॉ. कामायनी कुमारी ने अपने संबोधन से किया. उन्होंने कहा कि हिन्दी का दिल बड़ा है आप भी अपना दिल बड़ा करें. अपने संबोधन में हिन्दी के महत्व को विस्तार से बताया. हिन्दी बाकी अन्य भाषाओं को भी साथ लेकर चलती है. प्राचार्य डॉ नीरज कुमार ने कहा कि हिन्दी दुनिया की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है और अपने देश में सबसे अधिक बोली जाती है. दुनिया के कई देश अपनी भाषा के कारण भी आज विकसित हैं. अंग्रेजी बाजार की भाषा है. आप हिन्दी भाषा को जीवन में अधिक से अधिक शामिल करें.प्रो विपिन कुमार ने कहा कि मैं हिन्दी को जीता हूं. मां की गोद से लोरी सुना वो हिन्दी में ही था. उन्होंने हिन्दी में अधिक से अधिक काम करने के लिए प्रशिक्षुओं को प्रेरित किया साथ ही कविता की कुछ पंक्तियों को प्रस्तुत किया.प्रो अमर कुमार ने हिन्दी फिल्मी गीत प्रस्तुत किया.प्रो परवेज़ यूसुफ़ ने अपने संबोधन में कहा कि आप भावी शिक्षक हैं. अपनी हिन्दी को समृद्ध करें. नियमित रूप से हिन्दी बोल कर पढ़ें. उच्चारण को बेहतर बनाने के लिए पुरानी हिन्दी फिल्मों के गीतों को सुनें. विद्वानों को ध्यान से सुनें. स्वयं का मूल्यांकन करें और आगे बढ़ें. कार्यक्रम प्रभारी डॉ कामायनी कुमारी, मंच संचालन अनुकृति कुमारी और शशांक हर्ष ने किया. प्रो. सुधाकर पांडेय ने हिन्दी प्राध्यापक डॉ कामायनी कुमारी और सभी प्रशिक्षुओं को धन्यवाद दिया. कार्यक्रम के आरंभ में अनुकृति कुमारी ने हिन्दी गीत गाकर किया. ऋषभ कुमार ने दुष्यंत कुमार का हिन्दी गजल प्रस्तुत किया. आनंद कुमार, गुड़िया कुमारी, प्रीती कुमारी, अंकित कुमार, शालिनी कुमार, आनंद कुमार, रानी कुमारी, हिमांशु कुमार, अंकित कुमार, नीरज कुमार, रौशन कुमार, रौशनी कुमारी, आलोक कुमार ने हिन्दी भाषा के महत्व को भाषण के माध्यम से व्यक्त किया. नेहा कुमारी, ऋचा कुमारी, हर्ष कुमार, साक्षी कुमारी, रूचि कुमारी, ज्योति कुमारी, अनिशा कुमारी, काजल कुमारी, पूजा कुमारी, काजल कुमारी, रंजन कुमार, शिप्रा कुमारी, ज्योति कुमारी ने हिन्दी कविता का पाठ किया.उक्त अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, सत्र 2024-26 एवं 2025-27 प्रशिक्षु तथा कार्यालय कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन