ePaper

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो भाइयों में एक की मौत, एक जख्मी

Updated at : 22 Apr 2025 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो भाइयों में एक की मौत, एक जख्मी

थाना क्षेत्र के एन एच 31 स्थित पोखरिया ढ़ाला के समीप दो बाइकों की टक्कर में बहन को विदा कराने जा रहे एक बाइक सवार की सड़क दुघर्टना में मौत हो गयी.

विज्ञापन

बलिया. थाना क्षेत्र के एन एच 31 स्थित पोखरिया ढ़ाला के समीप दो बाइकों की टक्कर में बहन को विदा कराने जा रहे एक बाइक सवार की सड़क दुघर्टना में मौत हो गयी. जबकि उसी बाइक पर पीछे बैठे दूसरा भाई जख्मी हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के सहयोग से डायल 112 पुलिस के द्वारा इलाज के लिये बेगूसराय भेजा गया. जहां एक भाई की मौत हो गयी वहीं दूसरे घायल भाई का इलाज कराया जा रहा है.

बलिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित पोखरिया ढाला के समीप हुआ हादसा

मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के डीहा निवासी नाथो रजक के करीब 20 वर्षीय पुत्र लवकुश कुमार एवं घायल मंझला भाई साजन कुमार के रूप में किया गया. पुलिस द्वारा मृतक लवकुश कुमार का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है. घटना की लिखित सूचना मृतक के बड़े भाई रंजन रजक के द्वारा बलिया थाना को दिया गया है. बताया जाता है कि मृतक लव कुश कुमार के बहन की शादी विगत 16 अप्रैल को बलिया थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में हुई थी. जहां दो भाई पैसन प्रो बाइक संख्या बीआर 09 टी-5459 से अपने बहन के यहां उसकी विदागरी कराने जा रहा था. इसी बीच एनएच 31 स्थित पोखरिया ढ़ाला के समीप सड़क पार करने के क्रम में पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक संख्या बीआर09ए-5892 से जबरदस्त टक्कर हो गयी. जिसमें दोनों बाइक पर सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

बहन को विदा कराने के लिए जा रहे थे बाइक सवार युवक

स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. प्रशिक्षु आइपीएस सह थानाध्यक्ष साक्षी कुमारी ने बताया कि दो बाइक की टक्कर हुई थी. जिसमें एक बाइक पर दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया था. जहां एक भाई की मौत रास्ते में ही हो गयी. वहीं दूसरे भाई का इलाज कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि दूसरे बाइक पर सवार बेगूसराय के पोखरिया निवासी कुनाल कुमार भी घायल हुआ है. जिसका इलाज बेगूसराय में चल रहा है. बताया जाता है कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र निवासी नाथो रजक को तीन पुत्र था. जिसमें मृतक सबसे छोटा पुत्र था. पुत्र के मौत की खबर सुनते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. मां उरो देवी एवं पिता नाथो रजक सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन