प्रखंड क्षेत्र में जनगणना के तहत मकान सूचीकरण का कार्य जारी

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड क्षेत्र में जनगणना के तहत मकान सूचीकरण का कार्य जारी

भारत की जनगणना के तहत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में मकान सूचीकरण की प्रक्रिया इन दिनों तेजी से चल रही है.

विज्ञापन

बलिया. भारत की जनगणना के तहत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में मकान सूचीकरण की प्रक्रिया इन दिनों तेजी से चल रही है. बीते कई दिनों से जनगणना कार्य में लगे प्रगणक अपने-अपने निर्धारित गांवों में घर-घर जाकर सर्वे का कार्य कर रहे हैं. इस संबंध में प्रखंड चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ सन्नी कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कुल 13 पंचायतों के 164 वार्डों को 293 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है. पहले चरण के तहत 231 प्रगणकों को मकान सूचीकरण कार्य में लगाया गया है. जबकि कार्य की निगरानी के लिये 39 सुपरवाइजर नियुक्त किये गये हैं. ताकि किसी भी व्यक्ति का घर जनगणना होने से वंचित ना रहे. उन्होंने बताया कि प्रखंड के 13 पंचायतों में कुल 105 राजस्व ग्राम एवं 50 बेचिरागी ग्राम शामिल हैं. जहां यह सर्वे कार्य किया जा रहा है. मकान सूचीकरण के दौरान प्रगणक के द्वारा घर के मुखिया से कुल 34 प्रकार के प्रश्न पूछे जा रहे हैं. इनमें घर की बनावट, पेयजल की व्यवस्था, बिजली, शौचालय, मोबाइल, लैपटॉप, वाहन सहित अन्य सुविधाओं से जुड़ी जानकारी शामिल है. यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से की जा रही है. जिसमें प्रगणक मौके पर ही जानकारी को ऑनलाइन अपलोड कर रहे हैं. बीडीओ ने बताया कि यह कार्य 2 मई से शुरू होकर आगामी 31 मई तक चलेगा. हालांकि इस कार्य में लगे शिक्षकों और प्रगणकों को कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है. खासकर सीमावर्ती और दूरदराज के इलाकों में घरों की पहचान करना कठिन हो रहा है. इसके बावजूद प्रशासन द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य को समय पर पूरा करने के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. ताकि सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन