बेगूसराय: प्रथम सोमवारी हरिगिरिधाम में हुई भव्य महाआरती

Updated:
विज्ञापन

गढ़पुरा के प्रसिद्ध बाबा हरिगिरिधाम में प्रथम सोमवारी पर भव्य महाआरती और शिव श्रृंगार का आयोजन हुआ. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए.

विज्ञापन

Begusarai News: मिथिलांचल की प्रसिद्ध शिव नगरी बाबा हरिगिरिधाम में प्रथम सोमवारी की रात भव्य महाआरती एवं महा शिव श्रृंगार का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ की आराधना की. इस दौरान पूरा मंदिर परिसर आध्यात्मिक माहौल में डूबा रहा.

मुख्य यजमानों ने की पूजा-अर्चना

महाआरती एवं महा शिव श्रृंगार कार्यक्रम के मुख्य यजमान दुनही पंचायत के पूर्व मुखिया अमरेंद्र कुमार हिमांशु, उनकी पत्नी पूर्व मुखिया सरिता कुमारी तथा गढ़पुरा निवासी शिक्षक मृत्युंजय झा थे. विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद बाबा भोलेनाथ का आकर्षक एवं मनमोहक श्रृंगार किया गया.

फूलों से सजा मंदिर परिसर

रंग-बिरंगे फूलों, बेलपत्र और विशेष सजावट से शिवलिंग एवं मंदिर परिसर की भव्यता देखते ही बन रही थी. महा शिव श्रृंगार के दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही. श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ के आकर्षक श्रृंगार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की.

वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा धाम

इसके बाद बनारस से आये विद्वान पंडितों के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य महाआरती संपन्न हुई. घंट, घड़ियाल, शंखनाद और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा. महाआरती में मौजूद श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ शामिल हुए और भगवान शिव से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.

देर रात तक उमड़ते रहे श्रद्धालु

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह शिवमय बना रहा. श्रद्धालुओं ने महाआरती और महा शिव श्रृंगार की भव्यता की सराहना करते हुए इसे अविस्मरणीय बताया. आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गयी थीं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई. देर रात तक श्रद्धालुओं का मंदिर में आना-जाना लगा रहा और सभी ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की.


विज्ञापन
Shshikant Kumar

लेखक के बारे में

By Shshikant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन