गैस लीक होने से लगी आग, तीन घर जलकर राख

Updated:
विज्ञापन
गैस लीक होने से लगी आग, तीन घर जलकर राख

तेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर गांव में एक एल्वेस्टरनुमा घर में आग लगने के कारण आसपास के दो और घर जल कर राख हो गया.

विज्ञापन

भगवानपुर. तेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर गांव में एक एल्वेस्टरनुमा घर में आग लगने के कारण आसपास के दो और घर जल कर राख हो गया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते तीन घरों को स्वाहा कर दिया. फिर भी ग्रामीणों व दमकल के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया. जिससे अन्य घरों को जलने से बचाया गया. बताया जाता है कि महेशपुर गांव निवासी मुकेश साह की पत्नी आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 184 के सहायिका किरण कुमारी अपने एल्वेस्टर नुमा घर में गैस चूल्हा पर खाना बना रही थी. इसी दौरान गैस सिलेंडर के रेगुलेटर से गैस लीक हो जाने के कारण उसके घर में आग लग गयी, जबतक लोगों को कुछ समझ आता तबतक आग की लपटें इतनी तेज था कि पूरे घरों को स्वाहा कर दिया. वहीं पड़ोसी राकेश साह की पत्नी अस्मिता कुमारी व सत्तो साह की पत्नी मरनी देवी का भी घर भी जल कर राख हो गया.

तेयाय ओपी क्षेत्र के महेशपुर गांव की घटना

उक्त घटना से अग्नि पीड़िता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. अग्नि पीड़िता किरण कुमारी ने बताया कि घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, 25 भरी चांदी के जेबरात व दो भरी सोने के जेबरात सहित नगद 10 हजार रुपये जल कर राख हो गयी. वहीं अग्नि पीड़िता अस्मिता कुमारी व मरनी देवी के भी घरों में रखे सभी सामान जल कर स्वाहा हो गया. सभी बहुत ही गरीब परिवार के लोग हैं. इस घटना के बाद सभी खुले आसमान के नीचे बेसहारा हो गये. वहीं इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मुकेश राय, पैक्स अध्यक्ष गंगा यादव, मोहन राय, सरपंच प्रतिनिधि लाली पासवान आदि ने घटनास्थल पर पहुंच कर ऊक्त घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग प्रसाशन से किया. इधर सीओ रानू कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी मिली है, जांचोपरांत सरकारी प्रावधान के अनुसार पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन