मंसूरचक के निवर्तमान सीओ सुजीत कुमार को भावभीनी विदाई, डीएसपी बनने पर किया गया सम्मानित
निवर्तमान सीओ सह डीएसपी पद पर पदस्थापित होने पर सम्मानित करते अतिथि | Prabhat Khabar Network
मंसूरचक के निवर्तमान अंचलाधिकारी सुजीत कुमार बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर डीएसपी बने हैं. उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.
Begusarai News: प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को निवर्तमान अंचलाधिकारी (सीओ) सुजीत कुमार के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. हाल ही में बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर डीएसपी पद पर चयनित होने पर उन्हें अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिथिला की पारंपरिक रीति से सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात युवा कवि मिंटू झा ने किया.
आपके शहर में
डीएसपी बनने पर जताई खुशी
समारोह में मुख्य अतिथि तेघड़ा अनुमंडल के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मो. शकील आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी रागिनी कुमारी, पंचायती राज पदाधिकारी किरण मंडल, नवपदस्थापित अंचलाधिकारी नेहा कुमारी, पूर्व मुखिया अरमान कुरैशी, समसा एक पंचायत के मुखिया एवं संध्या होमियोपैथी क्लिनिक के निदेशक डॉ. दिनेश कुमार राय, गोविंदपुर-दो पंचायत के मुखिया राममूर्ति चौधरी, गणपतौल की मुखिया हीरा देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, प्रखंड उप प्रमुख रंजीत कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे.
ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की हुई सराहना
वक्ताओं ने कहा कि सुजीत कुमार ने अंचलाधिकारी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान विभागीय दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन किया. उन्होंने प्रशासनिक कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव लाकर आम लोगों का विश्वास जीता. अब उनका डीएसपी पद पर चयन मंसूरचक क्षेत्र के लिए गर्व की बात है.
छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बताए गए सुजीत कुमार
समारोह में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि सुजीत कुमार की सफलता वर्तमान पीढ़ी के छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायक है. उन्होंने नौकरी के साथ पढ़ाई जारी रखकर बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की, जिससे यह साबित होता है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है.
उज्ज्वल भविष्य की कामना
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सुजीत कुमार को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल प्रशासनिक जीवन की शुभकामनाएं दीं. वक्ताओं ने विश्वास जताया कि वे डीएसपी के रूप में भी अपनी कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा से समाज एवं पुलिस विभाग का नाम रोशन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए