गढ़पुरा में ढाई एकड़ सरकारी भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

Updated:
विज्ञापन
गढ़पुरा में ढाई एकड़ सरकारी भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजौड़ अखाड़ा के समीप अतिक्रमित सरकारी भूमि को शुक्रवार को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया.

विज्ञापन

गढ़पुरा. गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजौड़ अखाड़ा के समीप अतिक्रमित सरकारी भूमि को शुक्रवार को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया. अंचल अधिकारी सह मजिस्ट्रेट राजन कुमार ने बताया कि इस स्थल पर पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जा रहा है. इस भूमि को स्थानीय सज्जन राय, सुलो राय, नूनू बाबू राय, रामसूजन राय, जहरू यादव, प्रमिल यादव, रामबाबू यादव एवं नरेश मुखिया के द्वारा अतिक्रमण किया गया था. अंचल अधिकारी ने बताया कि इसके लिए बाकायदा सभी को पूर्व में ही नोटिस भेजी गई थी जिसमें 31 मार्च तक सभी को खुद से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था. समय बीतने के बावजूद भी कई लोग वहां से अतिक्रमण नहीं हटाया इसके बाद बेगूसराय से 20 महिला एवं 30 पुरुष कांस्टेबल के अलावे गढ़पुरा थानाध्यक्ष नवीन कुमार समेत बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस बल के सहयोग से करीब ढाई एकड़ किस्म गैर मजरुआ आम रास्ता की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया.

गढ़पुरा थाना क्षेत्र के राजौड़ अखाड़े के समीप हुई कार्रवाई

वहीं इसी भूमि के कुछ हिस्से पर एक स्थाई अतिक्रमण है जिस पर बाद चलाकर उसे भी हटाने की बात कही गई. बताते चलें कि भूमि अतिक्रमित होने के कारण यहां पर पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य करीब 3 माह से बाधित था. ग्रामीणों का मांग था कि यहां किसी एक का नहीं बल्कि जो भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए हुए है सभी को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए. इस कारण से पंचायत सरकार भवन निर्माण में बाधा पहुंच रहा था. अतिक्रमण हटाने के दौरान गढ़पुरा बीडीओ विकास कुमार, सीडीपीओ अनूप जायसवाल, प्रखंड सांख्यिकी प्राधिकारी बिहारी लाल शर्मा, सीआई कुंदन कुमार, राजस्व कर्मचारी अजीत कुमार, सुभाष कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन