गंगा के जल स्तर में वृद्धि से निचले इलाकों में फैलने लगा बाढ़ का पानी

Updated:
विज्ञापन
गंगा के जल स्तर में वृद्धि से निचले इलाकों में फैलने लगा बाढ़ का पानी

गंगा के जल स्तर में लगातार वृद्धि जारी. यह वृद्धि शुक्रवार को भी जारी ही रहा.

विज्ञापन

बलिया. गंगा के जल स्तर में लगातार वृद्धि जारी. यह वृद्धि शुक्रवार को भी जारी ही रहा. जलस्तर में वृद्धि से अब बाढ़ का पानी दियारा क्षेत्र के निचले इलाकों में फैलने लगा है. एक ओर जहां चेचियाही ढाब में पानी फैलते हुये फसलों को तो नष्ट कर ही रही है. वहीं चेचियाही ढाब से सटे मोहनपुर, मसुदनपुर, शादीपुर, एवं परमानंदपुर पंचायत के बहियार तक बाढ़ का पानी फैलने लगा है. बाढ़ का पानी फसलों में फैल जाने से किसानों में मायूसी देखी जा रही है. क्षेत्र के किसान बताते हैं कि देर से बारिश होने के कारण खरीफ फसल की बुआई भी देर से हुई. उस पर जुलाई माह में ही बाढ़ की स्थिति बन जाने के कारण फसल छोटा होने से बाढ़ के पानी को बर्दाश्त नहीं कर पायेगी. जिस खेत में बाढ़ का पानी फैल जायेगा वह फसल नष्ट हो जायेगा. बताया जाता है कि गंगा किनारे के गांव में बाढ़ को लेकर लोगों में दहशत व्याप्त है. बताया जाता है कि मिर्जापुर ताजपुर पथ पर सैयदपुर के समीप निर्माणधीन पुलिया के डायवर्शन पर बाढ़ का पानी चढ़ जाने से ताजपुर, गोखले नगर विष्णुपुर, साहबेगपुर सहित अन्य गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. निर्माणधीन पुल का एप्रोच पथ दुरुस्त नहीं किये जाने से लोगों के लिये यह परेशानी का सबब आने वाले दिनों में बन सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन