बैठक में अनुसूचित जाति व जनजाति के विकास पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन
बैठक में अनुसूचित जाति व जनजाति के विकास पर हुई चर्चा

प्रखंड समन्वय समिति की बैठक विमर्श कक्ष में शुक्रवार को आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता नोडल पदाधिकारी सह उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण मो रिजवान अहमद ने की .

विज्ञापन

नावकोठी. प्रखंड समन्वय समिति की बैठक विमर्श कक्ष में शुक्रवार को आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता नोडल पदाधिकारी सह उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण मो रिजवान अहमद ने की .इसमें प्रखंड के सभी विभागों के माध्यम से अनुसूचित जाति, जनजाति के कल्याण हेतु संचालित कुल 22 मुद्दों की समीक्षा की गयी. समीक्षापरांत कई निर्देश भी दिये गये. उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति,जनजाति हेतु कई कल्याणकारी योजनाओं को चलाया जा रहा है. इसका शतप्रतिशत लाभ उन तक पहुंचाने की प्राथमिकता है. बीडीओ चिरंजीव पांडेय ने बताया कि अनुसूचित जाति,जनजाति के कल्याण हेतु संचालित योजना के लिए 19 अप्रैल को शिविर का आयोजन किया जायेगा.

रोस्टर जारी कर पदाधिकारियों की हुई तैनाती

इसके लिए रोस्टर जारी कर पदाधिकारियों की तैनाती की गयी है. इसमें इनकी समस्याओं का निराकरण कर शतप्रतिशत लाभान्वित करने की योजना है. इसके लिए प्रत्येक पंचायत में इनकी जनसंख्या सहित अन्य आंकड़े के तहत मिलने वाली सुविधाओं का आकलन किया गया है. सभी विभागों के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर संचालित योजनाओं से आच्छादित करने का लक्ष्य है. इसमें राशन कार्ड उज्ज्वला योजना, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, ई-श्रम कार्ड, प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना, दिव्यांग प्रमाण पत्र, कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, व्यक्तिगत शौचालय सामुदायिक शौचालय, औपचारिक शिक्षा हेतु विद्यालय में दाखिला, आंगनबाड़ी केंद्र से मिलने वाली सुविधा, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, कौशल युवा प्रोग्राम, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना से अच्छादन, बास भूमि बंदोबस्ती, हर घर नल जल की सुविधा, मुख्यमंत्री ग्रामीण पहुंच गली नाली योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, बिजली कनेक्शन, जीविकोपार्जन योजना से अच्छादन,अनुसूचित जाति के टोला में मुख्यमंत्री टोला संपर्क योजना शामिल है. मौके पर पीओ पंकज कुमार, बीपीआरओ निधि प्रिया, सीडीपीओ मोनिका रानी, जेई बिजली नीरज कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मेघा वर्मा, बीसीओ सह बीइओ अनिल कुमार चौधरी, जीविका के मनोरंजन कुमार, पीएचसी के प्रतिनिधि, विकास मित्र, टोला सेवक, शिक्षा स्वंयसेवक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन