दूध विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, संलिप्त अपराधी गिरफ्तार

सिंघौल थाना क्षेत्र अंतर्गत दूध विक्रेता की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने संलिप्त अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है.
बेगूसराय. सिंघौल थाना क्षेत्र अंतर्गत दूध विक्रेता की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने संलिप्त अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. इस बात की जानकारी कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सदर डीएसपी- 1 सुबोध कुमार सिंह ने कहीं. उन्होंने बताया कि 9 मार्च की संध्या एक दूध विक्रेता रामनिवास सिंह उर्फ कारे सिंह की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी. घटना के बाद पुलिस टीम का गठन किया गया. इस मामले में एक अपराधी हेमंत कुमार को गिरफ्तार किया गया है.
सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही दियारा स्थित सुनसान रास्ते में हुई थी घटना
पुलिस ने बताया कि रामनिवास सिंह उर्फ कारे के द्वारा दूध इकट्ठा करने के लिये मोटरसाइकिल से निकले हुए थे. तो गिरफ्तार अपराधी हेमंत कुमार अपने सहयोगी साथी सुमन कुमार एवं रोहित कुमार के साथ योजना अनुसार मोटरसाइकिल से पीछा करने लगा. रचियाही दियारा स्थित सुनसान रास्ते में पहुंचने पर गोली मारकर भाग गया. घटना में संलिप्त दो अन्य अपराधी सुमन कुमार एवं रोहित कुमार को रतनपुर थाना क्षेत्र में लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.ज्वेलरी दुकान में हुई लूट के मामले में अपराधी गिरफ्तार
मटिहानी थाना क्षेत्र अंतर्गत चकबल्ली दियारा स्थित यश ज्वेलर्स दुकान में हुई लूट मामले में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. इस दौरान एक नारंगी रंग के गमछे में सोने का नथुनी 15 पीस, चांदी का पायल 13 जोड़ा, चांदी का बाली तीन जोड़ा, बिछिया 30 पीस, ताबीज 12 जोरा, लॉकेट छह पीस समेत सामग्री बरामद किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी-1 सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि 11 अप्रैल को चकबल्ली दियारा स्थित नवेश शाह के ज्वेलरी दुकान में चार अज्ञात अपराधियों के द्वारा हथियार के बल पर सोने चांदी के समान व पांच हजार रुपये नगद लूट की घटना किया था. इस घटना में संलिप्त एक अपराधी विपिन कुमार निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके खिलाफ कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं. डीएसपी ने बताया कि घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
कुख्यात अपराधी प्रिंसिपल कुमार गिरफ्तार, हथियार बरामद
मुफस्सिल थाना अंतर्गत विशेष छापेमारी के दौरान झिलमिल गांव के निकट से कुख्यात अपराधी प्रिंसिपल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके पास से एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस जप्त किया गया है. इस बात की जानकारी सदर डीएसपी-1 सुबोध कुमार सिंह ने कहीं. उन्होंने बताया कि विशेष समकालीन अभियान के दौरान छापेमारी के क्रम में हरदिया से चिलमिल-बगवाड़ा रोड में एक संदिग्ध व्यक्ति जो पुलिस गाड़ी को देखकर अचानक भागने लगा. इस पर पुलिस को संदेह होने पर उसने खदेड़कर पकड़ लिया. डीएसपी ने बताया कि इसके ऊपर कई थानों में लूट, छिनतई, अवैध शराब कारोबार, पैसा लेकर गोली मारने तथा हत्या जैसे कांड का मामला दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि 4 मार्च को रतनपुर थाना अंतर्गत अपने सहयोगियों के साथ देव ज्वैलर्स में लूट करने के लिये पहुंचा था. लेकिन सफल नहीं हो पाया तो फायरिंग करते हुए सभी भाग गया था. इसके बाद 16 मार्च को अपने साथियों के साथ मिलकर दीपक कुमार उर्फ चीकू को घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दिया एवं शव को भवानंदपुर स्थित मकई के खेत में जमीन के नीचे दबा दिया था. गिरफ्तारी के डर से वह दिल्ली भाग गया था. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




